इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
जिले के रिटायर रेलवे मैदान खुटिया में 71वां मोइनुल हक फुटबॉल ट्रॉफी में भाग लेने हेतु खगड़िया जिला फुटबॉल टीम के सिलेक्शन हेतु ट्रायल आरंभ हो गया है।रविवार की सुबह जिले के दर्जनों फुटबॉल खिलाड़ियों ने रिटायर रेलवे मैदान खुटिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।लगभग 10 बजे से जिला फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभांत सलिल एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू की उपस्थिति में डीएफए के सचिव शंकर कुमार सिंह के द्वारा ट्रायल प्रक्रिया आरंभ की गयी।
इसके पूर्व डीएफए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभांत सलिल,डीएफए के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू,मोहम्मद असगर हुसैन तथा कुमारी अंशा ने ट्रायल में शामिल सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर डॉ.सुभांत सलिल ने कहा कि खगड़िया जिला को वर्षों पूर्व से फुटबॉल का हब माना जाता है।खगड़िया की धरती पर वैसे-वैसे फुटबॉलर जन्म लिए,जो राज्य और देश नहीं,बल्कि विदेशों में भी जाकर अपनी मेहनत एवं समर्पण के बलबूते बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता एक जमाने में किसी पर्व त्योहार से कम नहीं था।लेकिन आज के बदलते परिवेश के कारण कुछ कमी आई है।
बावजूद इसके खगड़िया जिला के फुटबाॅल खिलाड़ी काफी बुलंद हौसले के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करने में पीछे नहीं है।कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि 71वां मोइनुल हक फुटबॉल ट्रॉफी के ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ी काफी ऊर्जावान हैं।इस वर्ष भी निश्चित रुप से एक मजबूत खगड़िया जिला फुटबॉल टीम का गठन होगा।गठित टीम के सदस्य अपने हुनर का प्रदर्शन 2 सितंबर को दरभंगा में आयोजित 71वां मोइनुल हक फुटबॉल ट्रॉफी में करेंगे।श्री गुड्डू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेलना एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है।यह छात्र व युवा के कौशल,एकाग्रता स्तर और मेमोरी पावर को बेहतर बनाने में मदद करता है।यह एक ऐसा खेल है,जो व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाता है।डीएफए के सचिव शंकर कुमार सिंह एवं डीएफए के संयोजक मोहम्मद असगर हुसैन ने बताया कि काफी संख्या में जिले के फुटबाॅल खिलाड़ियों ने जिला टीम की चयन प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।आज से यह ट्रायल आरंभ हुआ है।28 अगस्त को ट्रायल का समापन होगा और जिला फुटबाॅल टीम खगड़िया की विधिवत घोषणा होगी।