Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

इण्डिया’गठबंधन से संभावित हार देख घबराई भाजपा संविधान और देश का नाम बदलने की कर रही है कोशिश:बबलू मंडल

SDF Live India by SDF Live India
September 8, 2023
in खगड़िया
0
इण्डिया’गठबंधन से संभावित हार देख घबराई भाजपा संविधान और देश का नाम बदलने की कर रही है कोशिश:बबलू मंडल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 

रेशु रंजन/खगड़िया

प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं के द्वारा आज शुक्रवार को गोगरी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष मायाराम मंडल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर केन्द्रीय बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।मशाल जुलूस गोगरी प्रखण्ड कार्यालय स्थित बापू की प्रतिमा के निकट से निकालकर विभिन्न मार्ग होते हुए रजिस्ट्री चौक पर समाप्त किया गया।मुख्य अतिथि जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने भाजपा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक व अन्य कमजोर वर्ग के आरक्षण का विरोधी करार दिया।उन्होंने देश का नाम,देश का इतिहास और संविधान बदलने की कथित कोशिशों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।बीजेपी पर आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इण्डिया’ के नाम से घबराई भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखकर देश का नाम बदलने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।उन्होंने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर,गांधी जी, लोहिया,जेपी,कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों के सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलकर बिहार राज्य के हर तबके के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ देकर सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने के साथ साथ सम्पूर्ण बिहार में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास कार्य किए हैं,जो केन्द्रीय बीजेपी सरकार को पच नहीं रहा है।इसीलिए बिहार के साथ सौतेलापन व्यवहार करने लगी और पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की राशि का आवंटन करना बंद कर दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो चुनावी वायदे किये थे,नौ साल के अंदर उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया।देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है।किसान बदहाल हैं नरेन्द्र मोदी करोडों के सूट पहनते हैं,मुरही-घुघनी बेचने वाले उनके भाई भतीजा अरबों के मालिक बन गए हैं।इनके मित्रों का विकास हुआ है।इसी को देश का विकास बता रहे हैं।इन भाजपाइयों में थोड़ी सी भी लज्जा नहीं है।भ्रष्टाचारियों,दुराचारियों और परिवारवादियों का अड्डा बन गयी है भारतीय जनता पार्टी।भाजपा वालों को विपक्षी फोबिया हो गया है।कल को अगर गठबंधन का नाम राम कर दिया जाए,जिसका मतलब रिवोल्यूशनरी एलायंस फॉर मैनकाइंड होता है तो फिर इंडिया नाम की तरह राम नाम से भी भाजपाइयों को परहेज हो जायेगा।ऐसी निकम्मी केन्द्रीय बीजेपी सरकार को जड़मुल से उखाड़ फेंकने की जरूरत है और केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनानी है।

परबत्ता विधानसभा प्रभारी (प्रदेश)वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा,बेलदौर विधान सभा के प्रभारी अजय मंडल,जदयू के जिला प्रवक्ता सह परबत्ता विधानसभा प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,युवा जदयू के प्रदेश नेता अमित कुमार पप्पू यादव,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद नासीर इकबाल,मन मन बाबा, राजेश मिश्र,जय कुमार सिन्हा, अनुज कुमार शर्मा,युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,गोगरी नगर परिषद् के अध्यक्ष अमित कुमार ने अपने अपने संबोधन में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया,वहीं केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर बरसते हुए कहा कि बीजेपी आरक्षण,संविधान और भारत का इतिहास बदलने की साजिश कर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर रही है।इसका खामियाजा 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा।

इधर धनिक लाल दास,सुनील चौरसिया,सुबोध गुप्ता,राजेश जयसवाल,अमन कुमार,ललन मुनी,अमरजीत सिंह,रामबिहारी चौरसिया,शंकर पंडित,अमर जयसवाल,अमन सिंह आदि सहित सैकडों की संख्या में जदयू के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मशाल जुलूस में शामिल दिखे।

Previous Post

क्या आम लोग ही हत्यारों को पकड़कर करेंगे पुलिस के हवाले:नागेंद्र सिंह त्यागी

Next Post

देश का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवानों की देश में आखिर क्यों नहीं है इज्जत:ऋतु जायसवाल

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
देश का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवानों की देश में आखिर क्यों नहीं है इज्जत:ऋतु जायसवाल

देश का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवानों की देश में आखिर क्यों नहीं है इज्जत:ऋतु जायसवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency