जय चन्द्र कुमार/खगड़िया
जन अखबार:जिले के पसराहा थाना अंतर्गत देवठा बजरंगवली और बगुलवा ढ़ाला के बीच एनएच-31पर रविवार देर संध्या सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सशस्त्र बल के साथ पहुंचे पसराहा थाना के एएसआई बसावन ने जख्मी के साथ-साथ मृतक के शव को भी अलग-अलग वाहन से खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
जख्मी युवक की पहचान भवानीपुर थाना अंतर्गत विरबन्ना चौक निवासी हिगन चौधरी के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है।वहीं मृतक उनका मौसेरे भाई 23 वर्षीय राजा कुमार बताया जा रहा है।मौत के शिकार हुए राजा कुमार मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थान के समीप रहने वाले थे।जानकारी के अनुसार दोनों मौसेरे भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी फुआ के यहां बलिया जा रहे थे।अभी वह लोग देवठा के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात ट्रक के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए।
आस-पास के लोग जब तक उन लोगों के पास पहुंचते,तब तक राजा कुमार ने दम तोड़ दिया।इधर,थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।मृतक और घायल को खगड़िया सदर अस्पताल भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी गयी है।