Monday, September 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

क्या शराब माफिया ने रात्रि में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को सुलायी मौत की नींद!!घनश्याम से पहले भी बेलदौर के दो चौकीदारों की हो चुकी है निर्मम हत्या

SDF Live India by SDF Live India
December 16, 2023
in खगड़िया
0
क्या शराब माफिया ने रात्रि में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को सुलायी मौत की नींद!!घनश्याम से पहले भी बेलदौर के दो चौकीदारों की हो चुकी है निर्मम हत्या
76
SHARES
107k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 

रेशु रंजन/खगड़िया

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पहली बार किसी चौकीदार की हत्या नहीं हुई है।इसके पहले भी दो चौकीदारों को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा जा चुका है।बताया जा रहा है कि बीते 1993 के 13जुलाई को कंजरी के चौकीदार राजेंद्र यादव की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी।हालांकि घटना के जड़ में जमीनी विवाद का मामला सामने आया था।घटना इतनी विभत्स थी कि उसे याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं।अपराधियों ने उसके शरीर को कई हिस्सों में विभक्त कर दिया था।जिसके बाद उसकी पत्नी संगीता देवी को अनुकंपा के आधार पर चौकीदारी की नौकरी दी गई।इसके बाद बीते वर्ष 2005के 17दिसम्बर को बड़ी भरना निवासी चौकीदार सद्दान सादा को भरना पचौत स्थित घर में ही अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था।जिसके बाद से उसका बेटा दीपक सादा चौकीदार के रूप में थाने में कार्यरत है।

ताजा मामले की बात करें तो तिलाठी चौक पर बीते बुधवार की देर रात अपराधियों ने चौकीदार घनश्याम मालाकार को बांस के बल्ले से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं,उसके चेहरे को पूरी तरह से विकृत भी कर दिया गया।वैसे कहा यह भी जा रहा है कि उसकी हत्या गोली मारकर की गई है।निर्मम तरीके से चौकीदार की हुई हत्या के बाद से लोग सहमे-सहमे हैं।बताया जा रहा है कि सकरोहर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन निवासी स्वर्गीय रामचंद्र मालाकार के 55 वर्षीय पुत्र घनश्याम मालाकार बीती रात तिलाठी चौक पर रात्रि में ड्यूटी बजा रहे थे।गुरुवार की सुबह तिलाठी चौक के पान दुकानदार ठाकुर मुखिया के पुत्र गुलाब मुखिया ने दुकान की सफाई के दौरान सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना लोगों को दी।

चौकीदार की हत्या होने की बात जानते ही इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।इधर खगड़िया एसपी अमितेश कुमार और गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।एसपी ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए अपराधियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजने एवं उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।चौकीदार की हत्या का वास्तविक कारण क्या है,यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,लेकिन मृतक चौकीदार की पत्नी पत्नी निर्मला देवी,बेटी रूबी देवी, सोनाली देवी,सुहानी देवी,निहाशा कुमारी,अनुषा कुमारी,पुत्र आशीष कुमार और बिट्टू कुमार का कहना है कि इलाके में शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया ने इस घटना को अंजाम दिया है।परिजनों ने पुलिस के समक्ष बकायदा उसका नाम भी लिया है।

दूसरी तरफ घटना के बाद तिलाठी गांव के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें को बंद कर घटना के विरोध में रोष प्रकट किया।घटना के कुछ ही घंटे पश्चात भागलपुर सीआईडी एफएसएल टीम के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप कुमार,सीनियर असिस्टेंट पवन कुमार प्रजापति, सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट सुनील कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक सबूत एकत्रित किया।उसके बाद मुंगेर से श्वान दस्ता के ट्रेकर डॉग मानक के साथ कांस्टेबल मुकेश कुमार,गृह रक्षक छतिश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को ट्रेक करने की कोशिश की।खोजी कुत्ता टोपरा बासा समीप स्थित एक सुनसान घर तक पंहुचा।मौके पर थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह,सतीश कुमार पटेल सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

(मौत के घाट उतार दिए गए चौकीदार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गयी श्रद्धांजलि)

मौत के घाट उतार दिए गए चौकीदार घनश्याम मालाकार को गॉड ऑफ ऑनर के साथ सलामी और श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार,अवर निरीक्षक दीपक कुमार,थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार, एसआई जयप्रकाश सिंह,सतीश पटेल,नगीना प्रसाद,अनिल पासवान,सुनील कुमार सिंह, शैलेश कुमार,एएसआई दिलीप कुमार,सेवानिवृत्त दफेदार मोहम्मद जियाउद्दीन,सेवानिवृत्त दफेदार राम नरेश सिंह,चौकीदार इंदल चौधरी,राकेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ-साथ श्रद्धांजलि दी गई।वहीं चौकीदार बल के द्वारा बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए शहीद घनश्याम मालाकार अमर रहे का नारा लगाते हुए घनश्याम मालाकार के पैतृक घर पर शव को पहुंचाया गया।इधर सेवानिवृत्त दफेदार मोहम्मद जियाउद्दीन ने बताया कि घनश्याम मालाकार ने 33 वर्ष 2 माह अपनी सेवा आदर्श थाना बेलदौर में दी।उनकी नियुक्ति 11/9/ 1990 को चौकीदार के पद पर हुई थी।वह नेक इंसान थे और अपने से छोटे को भी भाई कह कर संबोधित करते थे।उनकी हत्या हो जाने से सभी गमजदा हैं।पुलिस महकमे के लोगों की आंखों से आंसू बह रहे हैं और सभी में मायूसी छाई हुई है‌।वह अपने पीछे पांच पुत्री,दो पुत्र के साथ-साथ पत्नी को छोड़कर चल बसे।उनकी हत्या होने से बेलदौर थाना क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।दूसरी तरफ डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि मृतक चौकीदार की हत्या ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने की है।इन्हें शहीद का दर्जा दिलाने के लिए विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

Previous Post

बिहारी प्रेमी से शादी के बंधन में बंधने को लेकर सरहद पार कर खगड़िया पहुंच गयी चाइना की युवती,शादी में उमड़ी गजब की भीड़

Next Post

1करोड़ 38लाख की लागत से परबत्ता में नाला निर्माण की मिली स्वीकृति,परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने सीएम को दिया धन्यवाद, कहा-परबत्ता विस में नहीं रहेगी कोई समस्या

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
1करोड़ 38लाख की लागत से परबत्ता में नाला निर्माण की मिली स्वीकृति,परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने सीएम को दिया धन्यवाद, कहा-परबत्ता विस में नहीं रहेगी कोई समस्या

1करोड़ 38लाख की लागत से परबत्ता में नाला निर्माण की मिली स्वीकृति,परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने सीएम को दिया धन्यवाद, कहा-परबत्ता विस में नहीं रहेगी कोई समस्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency