Monday, March 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

सिर्फ जुमलेबाजी के सहारे एक बार फिर जनता से वोट लेना चाह रही भाजपा,जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए किया जाएगा बेनकाब: मनोहर यादव

SDF Live India by SDF Live India
January 7, 2024
in खगड़िया
0
सिर्फ जुमलेबाजी के सहारे एक बार फिर जनता से वोट लेना चाह रही भाजपा,जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के जरिए किया जाएगा बेनकाब: मनोहर यादव
64
SHARES
15.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो

आगामी 12जनवरी को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होने वाले जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव,प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय सचिव श्याम रजक,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,राजद विधायक बागी कुमार वर्मा,रेखा पासवान,विधान पार्षद मोहम्मद कारी सोहैव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी व झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती होगें।उक्त बातें राजद के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आज शनिवार अर्थात 6जनवरी को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजद के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष संग बैठक करते हुए राजद जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों,अनियंत्रित मंहगाई, बेरोजगारी,लोकतंत्र को कमजोर करने की नीति आदि को उजागर करना है।इन सभी विषयों से राजद कार्यकर्ताओं को अगवत कराना है।

कार्यकर्ताओं को यह बताना है कि केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य किया जा रहा है,वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जनहित में कई कदम उठाए जा रहे हैं।

युवाओं के चहेते तेजस्वी यादव द्वारा उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदमों जैसे जाति जनगणना, आरक्षण का दायरा बढ़ाने,बिहार के युवाओं को कम समय में छह लाख से अधिक नौकरी देने सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी।

श्री यादव के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को यह बताया जाएगा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा जनहित से जुड़े संकल्पों एवं युवाओं से किये गये वायदों को उनके द्वारा पूरा किया जा रहा है।उसे कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुचाने के लिए जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार सहित देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा वालों के मंदिर-मस्जिद और घण्टा-अजान से पेट भरने वाला नहीं है।

तेजस्वी यादव के महागठबंधन की सरकार द्वारा दी जाने वाली नौकरी,नियुक्तियों और रोजगार से पेट भरेगा।भाजपा के लोग सिर्फ जुमलेबाजी कर देश के लोगों से फिर एक बार फिर वोट लेना चाह रहे हैं।इसलिए मंदिर निर्माण पूर्ण भी नहीं हुआ और उसके उदघाटन के बहाने देश के ज्वलंत समस्याओं जैसे नई शिक्षा नीति लागू करने की साजिश,देश के संविधान को नहीं मानकर आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की साजिश,मंहगाई,बेरोजगारी आदि से आमजन को भटकाने का काम कर रहे हैं।

इसलिए राजद के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर जागरूक करने का काम करेंगे और 2024 में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीताकर बिहार के महागठबंधन की सरकार की तरह पढ़ाई, कमाई,दवाई,सिंचाई,सुनवाई, कार्रवाई और नौकरी वाली सरकार देश में बनानी है।

विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा संचालित इस बैठक में धन्यवाद ज्ञापन राजद के वरिष्ठ नेता अबु मोहम्मद गुदर सेठ ने किया।

बैठक में पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद कुमार उर्फ राजा चौधरी,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय मांझी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, स्वच्छकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक,एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विभीषण कुमार, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,राजद के वरिष्ठ नेता रामानंद सिंह,उपेंद्र प्रसाद यादव, मिथलेश प्रसाद सिंह,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, छात्र अध्यक्ष जितेंद श्रीवास्तव आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।

Previous Post

प्रखंड प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक दांवपेंच चरम पर,ठंड में भी पंससों को हो रहा गर्मी का एहसास,शह और मात के खेल में डोल रही तीन प्रखंड प्रमुख की कुर्सी

Next Post

पूर्व मुखिया फुटबॉलर विजय यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बंगाल ने झारखंड को धोया,नेपाल और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला रविवार को

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
पूर्व मुखिया फुटबॉलर विजय यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बंगाल ने झारखंड को धोया,नेपाल और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला रविवार को

पूर्व मुखिया फुटबॉलर विजय यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बंगाल ने झारखंड को धोया,नेपाल और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला रविवार को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

March 8, 2026
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency