Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

नई तकनीकों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को बनाएं और अधिक प्रभावी:डॉ संजीव

SDF Live India by SDF Live India
July 21, 2024
in खगड़िया
0
नई तकनीकों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को बनाएं और अधिक प्रभावी:डॉ संजीव
135
SHARES
65.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

आनंद राज की रिपोर्ट

समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार बना परबत्ता वासियों के लिए वरदान

आम तौर पर विभिन्न पार्टी के नेता सहित आला अधिकारियों के यहां जनता दरबार का आयोजन तो होता है,लेकिन सुनवाई के नाम पर महज खानापूर्ति होती है।दूसरी तरफ खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे भी जनता दरबार का आयोजन होता है,जिसमें फरियादियों की फरियाद सुनी जाती है,बल्कि उनकी समस्याओं का निपटारा भी होता है।स्थानीय लोगों द्वारा कहा जाता है कि परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार अपने परबत्ता स्थित आवास पर जनता दरबार का जो आयोजन करते हैं,वह क्षेत्र वासियों के लिए एक तरह से वरदान साबित हो रहा है।

इस दरबार के माध्यम से डॉ संजीव कुमार ने आम जनता के लिए एक सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया है,जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान मिलता है।

बताया जा रहा है कि जनता दरबार की शुरुआत के पीछे डॉ संजीव कुमार का मुख्य उद्देश्य था कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।इस दरबार में हर सप्ताह महिलाएं,पुरुष,बुजुर्ग और युवा सहित सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और न्याय दूत बनकर विधायक उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।

यहां आने वाले लोग अपनी व्यक्तिगत,सामूहिक और प्रशासनिक समस्याओं को विधायक के सामने रखते हैं।यह दरबार क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करता है,ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

डॉ. संजीव कुमार का यह प्रयास क्षेत्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।इससे क्षेत्र के लोगों को न केवल समस्याओं का समाधान मिल रहा है,बल्कि वे अपने विधायक के प्रति एक विश्वास भी महसूस कर रहे हैं।इस दरबार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लोग बिना किसी भय या दबाव के अपनी समस्याएं रख सकते हैं और उन्हें तुरंत समाधान मिलता है

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।सड़क और बिजली की समस्याएं कम हुई हैं।इतना ही नहीं,स्वास्थ्य सेवाओं में भी काफी सुधार हुआ है।इस दरबार के माध्यम से डॉ संजीव कुमार ने यह साबित किया है कि जब विधायक और जनता के बीच सीधा संवाद हो,तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।

कहा जा रहा है कि डॉ. संजीव कुमार का जनता दरबार परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए एक सफल पहल साबित हो रही है।उनके इस प्रयास से न केवल क्षेत्रीय विकास हो रहा है,बल्कि लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।क्षेत्र के लोग अब अपने विधायक को एक सच्चे प्रतिनिधि और मददगार के रूप में देखते हैं,जो उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं।

इधर,जनता दरबार के बाद डॉक्टर संजीव कुमार ने राजकीय कृत जगन्नाथ राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार भवन और आईसीटी लैब का उद्घाटन किया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

डॉ संजीव कुमार ने उद्घाटन समारोह में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी सुधार और आधुनिक संसाधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि इस आईसीटी लैब का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है,जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम हो सकें।आईसीटी लैब में विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर,प्रोजेक्टर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. कुमार ने विद्यालय के आईसीटी लैब का भी लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि यह भवन विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।इस जीर्णोद्धार में कक्षाओं की मरम्मत,नई फर्नीचर की व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाओं में सुधार जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे नई तकनीकों का उपयोग करके अपनी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाएं।

शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि विधायक डॉ संजीव कुमार के प्रयासों से विद्यालय में यह सुधार संभव हो सका है और इससे छात्रों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।समारोह के अंत में डॉ कुमार ने विद्यालय प्रशासन और छात्रों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।इस उद्घाटन से विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई है।

मौके पर जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार,आरएन सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष ललन शर्मा,जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,जेडीयू नेता ध्रुव शर्मा,माधवपुर मुखिया आशुतोष कुमार सिंह,राजेश यादव,पवन शर्मा,जोगी मुखिया , विजय चौधरी,एमडी ताहिर, नंदलाल मण्डल,बालमुकुंद मण्डल आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:आनंद राज

Previous Post

भूमिहीनों के भी सजेंगे आशियाने:डॉ संजीव

Next Post

महज 17महीने में 5लाख नौकरी देने वाले तेजस्वी यादव जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनकर बिहार का करेंगे चौमुखी विकास:मनोहर यादव

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
महज 17महीने में 5लाख नौकरी देने वाले तेजस्वी यादव जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनकर बिहार का करेंगे चौमुखी विकास:मनोहर यादव

महज 17महीने में 5लाख नौकरी देने वाले तेजस्वी यादव जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनकर बिहार का करेंगे चौमुखी विकास:मनोहर यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency