खगड़िया | 17 जुलाई 2025 | संवाददाता रिपोर्ट
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर अपनी संगठनात्मक ताकत को और धार देना शुरू कर दिया है। खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला, नगर और प्रखंड कमिटी सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था – बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत हर योग्य मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित करना, और किसी भी अनियमितता या भेदभाव के खिलाफ सख्त रणनीति बनाना।
बैठक में जानकारी दी गई कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद ने खगड़िया जिले के लिए विशेष निगरानी टीम भेजी है। इस टीम में प्रदेश महासचिव नंदू यादव को संयोजक और उमेश पंडित को सदस्य बनाया गया है। टीम का दायित्व है कि जिले के सभी बूथों पर बीएलओ के कार्य की निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
राजद कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएलओ की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखें –
क्या बीएलओ मतदाता से संपर्क कर रहे हैं?
क्या फॉर्म भरवाकर रसीद दे रहे हैं?
जिनसे संपर्क नहीं किया गया है, उनसे फॉर्म भरवाकर पुनः बीएलओ से हस्ताक्षरित रसीद दिलवाएं।
अगर कोई भेदभाव होता है, तो फोटो, ऑडियो या लिखित प्रमाण सहित जिलाध्यक्ष या वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित करें।
बैठक में प्रदेश महासचिव नंदू यादव और उमेश पंडित ने कहा कि
“प्रवासी मजदूर, छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग, दलित और कमजोर तबके के मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटने की साजिश हो रही है। राजद इसे कभी सफल नहीं होने देगा। हम घर-घर दस्तावेज़ पहुँचाकर उनका नाम सुरक्षित रखवाएंगे।”
विधायक रामवृक्ष सदा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक अनियमितता की प्रमाणित शिकायत तैयार करें और सतर्कता से कार्य करें।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे –
सुबोध यादव, नंदलाल मंडल, नरेश बादल, कैलाशचंद्र यादव, प्रमोद यादव, कुमारी बेबी रानी, प्रकाश राम, अबु मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, मीरा सिंह, जितेंद्र कुमार राजा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, विजय यादव, राजकिशोर राज, अजीत सरकार, दिनेश यादव, तेजनरायन यादव, सुनील चौरसिया, शशि पासवान, अरुण यादव, चंद्रशेखर कुमार, रविश यादव, शकलदीप यादव, राजेश मंडल, जफर अली, अली ईमाम, रिकू चौधरी समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता।

















