खगड़िया, 20 जुलाई | संवाददाता रिपोर्ट:
जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने रविवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनहितैषी घोषणाओं का जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार को अंधेरे से निकालकर उजाले की राह दिखाई है। हर गांव, हर घर, और हर खेत तक अब बिजली पहुंच चुकी है — ये पहले केवल कल्पना थी।”
बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 125 यूनिट मुफ्त बिजली और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने के निर्णय को “ऐतिहासिक और संवेदनशील नेतृत्व” का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि यह कदम सीधे तौर पर गरीबों, किसानों और बुजुर्गों के जीवन में राहत और सम्मान लाने का कार्य करेगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब तक 56 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल दिया गया है और बाकी उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ सहायता दी जा रही है, जिससे बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि राजद के शासन में हत्या, अपहरण और लूट का बोलबाला था। लेकिन नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में कानून का राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार में असाधारण प्रगति की है।”
उन्होंने बताया कि अब तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 38 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री का संकल्प है कि 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।जीविका दीदियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण
इन सभी को बबलू मंडल ने नीतीश कुमार की “जनसमर्पित सोच” बताया। काम करने वाले नीतीश कुमार को जनता फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। गाल बजाने वालों को बिहार की जनता 2025 में नकार देगी।”प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, महासचिव पिंकू सिंह, अनुज कुमार शर्मा, नरेश कुमार सहित कई जदयू पदाधिकारी मौजूद रहे।

















