एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया।
जनता दल यूनाइटेड द्वारा सुशासन के सार, आपके द्वार अभियान के तहत मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बेलदौर और परबत्ता विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बेलदौर में यह बैठक पीपरा स्थित एक विवाह भवन में चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन राजेश कुमार चन्द्रवंशी ने किया। वहीं परबत्ता में बैठक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सतीश प्रसाद के आवासीय परिसर में परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह की अध्यक्षता में हुई और संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल मंडल ने किया।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार ने बीएलए-2 की भूमिका को अभियान की रीढ़ बताते हुए कहा कि बीएलए-2 को यह सुनिश्चित करना है कि सही पात्र मतदाता सूची में जोड़े जाएं और फर्जी अथवा मृत मतदाता हटाए जाएं। दावा-आपत्ति की समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि यदि यह कार्य तय समय में निष्पादन किया गया तो 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार का संकल्प पुनः साकार होगा।महादलित आयोग के राज्य अध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त मतदाता सूची को शीघ्र बीएलए-2 तक पहुँचाने की आवश्यकता बताई, और कहा कि इस अभियान की सफलता इनकी सक्रियता पर ही निर्भर करती है।जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि यह केवल पार्टी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मज़बूत करने की दिशा में उठाया गया ठोस जनहितकारी कदम है, जिसे पार्टी पूरी ताकत से चला रही है।बैठक में विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, महासचिव अनुज कुमार शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मतदाता सूची में शुद्धता लाने की रणनीति साझा की।नेताओं ने कहा कि हर बूथ पर बीएलए-2 को सक्रिय कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई वास्तविक मतदाता छूटे नहीं और कोई फर्जी नाम सूची में रहे नहीं।इस मौके पर जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा सहित बूलेन झा, प्रवीण पटेल, राजीव भाई पटेल, मनोज कुमार सिंह, चन्दन यादव, संजय सिंह, राधे पासवान, देवेन्द्र चौरसिया, योगेन्द्र सिंह, पृथ्वीचंद सिंह समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, बीएलए-2 कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सतीश प्रसाद दंपत्ति की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।अंत में जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह अभियान केवल मतदाता सुधार तक सीमित नहीं, बल्कि यह शासन और आमजन के बीच विश्वास की एक मज़बूत कड़ी है, जिसे हर गांव और हर मतदाता तक पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है।