एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया में शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन बन गया ऐतिहासिक जब आईडीबीआई बैंक खगड़िया शाखा ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दो सरकारी विद्यालयों को दी जीवन बदलने वाली सुविधाएं शिक्षा सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं होती बल्कि उसके लिए चाहिए अनुकूल माहौल और यही सोच लेकर बैंक ने हाथ बढ़ाया मदद के लिए बापू मध्य विद्यालय खगड़िया को प्रदान किया गया मिनरल वॉटर के लिए आधुनिक आरओ मशीन वाटर कूलर प्रिंटर आठ सीलिंग फैन और दो स्टैंड फैन ताकि छात्र-छात्राएं गर्मी और प्यास से परेशान हुए बिना अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रह सकें वहीं +2 लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय बलुआही को दिया गया दस सीलिंग फैन एक प्रिंटर और आरओ मशीन जिससे सैकड़ों छात्राओं को मिलेगा शुद्ध पानी और आरामदायक कक्षाओं का माहौल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह सामग्री औपचारिक रूप से सौंपते हुए आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि बैंक सिर्फ वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है बल्कि समाज की प्रगति में भी निभाता है अहम भूमिका बैंक अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल और अनुकूल वातावरण देना हमारे लिए सम्मान की बात है क्योंकि यही विद्यार्थी आगे चलकर देश का भविष्य गढ़ेंगे इस अवसर पर मौजूद रहे आईडीबीआई बैंक के सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार सिन्हा शाखा प्रमुख प्रशांत कुमार सहायक प्रबंधक अजीत कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पूरा विद्यालय परिवार इस सहयोग से गदगद दिखा और बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी सच तो यह है कि आईडीबीआई बैंक की यह अनोखी पहल खगड़िया में शिक्षा की नई उड़ान और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है।”
















