एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के बापू सभागार में रविवार, 14 सितम्बर को राजद की एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा था—नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 16 सितम्बर 2025 से शुरू होने वाली “बिहार अधिकार यात्रा” की तैयारियाँ।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा—“रिटायर्ड अफसरों के सहारे चल रही सरकार से आज बिहार की जनता तंग आ चुकी है। अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और महिलाओं का अपमान चरम पर है। डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार देने और उद्योग-धंधा लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इस बदलाव का चेहरा तेजस्वी यादव हैं।”उन्होंने आगे कहा कि “बिहार अधिकार यात्रा” 18 सितम्बर को खगड़िया ज़िले से गुज़रेगी। इस दिन तेजस्वी यादव जेएनकेटी स्टेडियम (खगड़िया विधानसभा), भगवान उच्च विद्यालय गोगरी (परबत्ता विधानसभा) और हाईस्कूल पिरनगरा मैदान (बेलदौर विधानसभा) में आमजन को संबोधित करेंगे।
राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव जाकर इस यात्रा का संदेश पहुँचाएँ ताकि जनता भारी संख्या में एकत्र होकर भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विज़न सुन सके।कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि “बिहार में एनडीए की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब काम नहीं कर पा रहे हैं। जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना तय कर चुकी है।”बैठक में उपस्थित राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 18 सितम्बर को खगड़िया की धरती से एक ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ेगा।
बैठक में मौजूद प्रमुख नेता और कार्यकर्ता:अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ – राजद वरिष्ठ नेता, सुबोध यादव – पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश सहनी – प्रदेश महासचिव, नंदलाल मंडल – जिला प्रधानमहासचिव, प्रमोद यादव, कैलाशचंद्र यादव, प्रकाश राम – जिला उपाध्यक्ष, पप्पू सुमन – जिला महासचिव सह मानसी नगर पंचायत उपाध्यक्ष, चंदन सिंह, लड्डु रजक, पप्पू यादव – जिला महासचिव, रामनरायण राम, शकलदीप यादव – जिला सचिव, राजा चौधरी – आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, उदय यादव – युवा जिलाध्यक्ष, बिनोद कुमार – बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, प्रफुल्लचन्द्र घोष – वरिष्ठ नेता, दिनेश यादव – अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रंजू सहनी – महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, राजेश मंडल – अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शशि पासवान – गोगरी प्रखंड अध्यक्ष, अरुण यादव – बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष, हरिनंदन यादव – अलौली नगर अध्यक्ष, चंद्रशेखर कुमार – खगड़िया नगर अध्यक्ष, विजय यादव – राजद नेता, रणवीर कुमार – जिला मीडिया प्रभारी।साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे,
जिन्होंने एक सुर में कहा—“अबकी बार बदलाव का बिगुल खगड़िया से बजेगा और बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री—तेजस्वी प्रसाद यादव।”


राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव जाकर इस यात्रा का संदेश पहुँचाएँ ताकि जनता भारी संख्या में एकत्र होकर भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विज़न सुन सके।कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि “बिहार में एनडीए की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।













