एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बलतारा गांव की धरती कल ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी जब आस्था और उल्लास के बीच विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य मेले का उद्घाटन जदयू नेता और बेलदौर विधानसभा से जदयू के संभावित प्रत्याशी डॉ. नीतिश पटेल ने किया।हजारों की भीड़, तालियों और नारों की गूंज तथा पुष्पवर्षा के बीच जैसे ही डॉ. पटेल ने फीता काटा पूरा वातावरण “डॉ. नीतिश पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।मंच पर पहुंचने पर आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
अध्यक्षता मिथलेश कुमार सिंह ने और संचालन नीलेश कुमार सिंह ने किया।अपने ओजस्वी उद्बोधन में डॉ. पटेल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल देव शिल्पी ही नहीं बल्कि श्रम, कौशल और सृजनशीलता के प्रतीक हैं,उनकी पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि श्रम और तकनीक का महोत्सव है जो हमें यह सिखाता है कि मेहनत और कौशल से ही समाज का उत्थान होता है।इसके बाद उन्होंने जनता के सामने अपना विज़न रखते हुए कहा कि यदि बेलदौर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो इस क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाऊँगा,सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा-चिकित्सा और बाढ़ समाधान जैसे मुद्दों पर ऐतिहासिक कार्य कराऊँगा,लेकिन मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी बेलदौर को मेडिकल शिक्षा का हब बनाना ताकि हमारे बच्चे इलाज और पढ़ाई के लिए पटना-दिल्ली न भागें,यहीं मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और आधुनिक अस्पताल बने,बेलदौर से ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी निकलें और पूरे कोसी-खगड़िया की पहचान बदलें।युवाओं और महिलाओं की ओर मुखातिब होकर डॉ. पटेल ने कहा कि आने वाला बिहार परिवर्तन का बिहार होगा,युवाओं को रोजगार मिलेगा,महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा और बेलदौर इस परिवर्तन का नेतृत्व करेगा।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नये बिहार के शिल्पीकार हैं और उनके नेतृत्व में मैं बेलदौर को विकास का गढ़ बनाऊँगा।मंच से बार-बार गूंज रहा था—“बेलदौर का गौरव कौन? डॉ. नीतिश पटेल”,“विकास का नेता कौन? डॉ. नीतिश पटेल”।सभा में उपस्थित हजारों लोगों ने हाथ उठाकर उनके संकल्प का समर्थन किया।
इस मौके पर मेला ज़मीन दाता अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुशवाहा, सचिव रविन्द्र सिंह, सुनील कुमार, स्वामी नन्द समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्रामीण और युवा मौजूद रहे जिन्होंने डॉ. पटेल को बेलदौर का भविष्य बताया।