एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बिहार की राजनीति में उस समय नया अध्याय जुड़ गया,जब जेडीयू के फायर ब्रांड विधायक कहे जाने वाले डॉ संजीव कुमार ने राजद का दामन थाम लिया।भारी बारिश के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव डॉ संजीव को राजद की सदस्यता दिलाने स्वयं तो खगड़िया नहीं आ सके,लेकिन उनके आदेश से राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने उन्हें सदस्यता दिलायी।
इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ डॉ संजीव अपने हजारों समर्थकों को लेकर गोगरी के भगवान उच्च विद्यालय के मैदान पहुंचे।हर लोग पूरे कार्यक्रम पर पैनी निगाह बनाए रखे थे।बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तेजस्वी यादव ने भारी भीड़ को संबोधित किया।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि,बीस वर्षों की खटारा सरकार के दिन अब लद चुके हैं।इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा और उनके नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।कयासों का बाजार जरुर गर्म हो गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि डॉ संजीव का अपना एक मजबूत वोट बैंक है और उनके राजद में आने से यह वोट बैंक सीधे राजद के खाते में शिफ्ट हो सकता है।ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि,आगे-आगे होता है क्या?