एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एनएच-31 के समीप स्थित कृष्णापुरी बलुआही, जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय, खगड़िया में देशभक्ति, उत्साह और गर्व का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। पूरे परिसर में तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया।राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने विधिवत झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और अधिकारों की याद दिलाता है। यह दिन उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मर्यादा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।समारोह में बड़ी संख्या में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, वार्ड पार्षद लूसी खातून, पप्पू यादव, पूर्व वार्ड पार्षद बबीता देवी, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद यादव, राजद नेता विजय यादव, सुनील चौरसिया, सुबोध यादव, तेजनारायण यादव, पप्पू सुमन, सकलदीप यादव, सन्नी चंद्रवंशी, अमीर खान, मो. नसीम उर्फ लंबू सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की तरक्की, शांति एवं भाईचारे की कामना की। पूरे समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया













