एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बारिश की कुछ बूंदें जहां राहत देती हैं, वहीं खगड़िया में यही बारिश आफत बन जाती है… सड़कें नदी बन जाती हैं, घरों में पानी घुस जाता है और मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते। सालों से चली आ रही इस समस्या की गूंज अब विधानसभा में सुनाई दी है।
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शून्यकाल के दौरान खगड़िया शहर में हर बारिश के बाद होने वाले जलजमाव का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से स्थायी समाधान की मांग की।
वीओ: विधायक ने सदन को बताया कि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
बाजार बंद हो जाते हैं, मरीज फंस जाते हैं और आम जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ जाता है।
बारिश होते ही शहर डूब जाता है, लोगों का जीवन नारकीय हो जाता है, अब स्थायी समाधान जरूरी है।
विधायक ने सरकार से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना को जल्द स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की और उम्मीद जताई कि इससे शहर को स्थायी राहत मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठा रहे हैं — चाहे फुटकर विक्रेताओं की समस्या हो या मानसी में कॉलेज की स्थापना — और आगे भी शहर के विकास से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे।
अगर ड्रेनेज सिस्टम योजना को मंजूरी मिलती है तो हर साल बारिश में डूबने वाले खगड़िया के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। कैमरा पर्सन के साथ, एसडीएफ न्यूज, खगड़िया।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया













