एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
नगर परिषद खगड़िया में विकास कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने वार्ड संख्या–29 सहित कई वार्डों का सघन निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, आरसीसी नालों, पीसीसी पथ, जलनिकासी व्यवस्था, कुएं जीर्णोद्धार और अन्य आधारभूत संरचना का भौतिक सत्यापन किया।
वार्ड–29 में सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कार्य की मोटाई, ढलाई की गुणवत्ता और उपयोग की जा रही सामग्री की विस्तार से समीक्षा की। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कई नागरिकों ने जलजमाव, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं, जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर सभापति प्रतिनिधि की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा, “प्रतिनिधि हो तो ऐसा, जो एक कॉल पर 10 मिनट में उपलब्ध हो जाता है।
वर्तमान में नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में सड़क, नाला, आरसीसी, पीसीसी, शौचालय निर्माण, कुएं जीर्णोद्धार, जलनिकासी और अन्य विकास योजनाओं की नियमित निगरानी स्वयं ज्योतिष मिश्रा द्वारा की जा रही है।
वे न केवल निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की मांगों और सुझावों को नोट कर समय से पहले योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और मानक के अनुरूप कार्य न मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह निरीक्षण नगर परिषद क्षेत्र में पारदर्शिता, सक्रियता और जनसरोकार आधारित विकास मॉडल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और वार्ड–29 सहित अन्य वार्डों में प्रगति सुनिश्चित करने का संकेत देता है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
नगर परिषद खगड़िया में विकास कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने वार्ड संख्या–29 सहित कई वार्डों का सघन निरीक्षण किया।












