एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत की बधाई दी और खगड़िया जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस मुलाकात के लिए समय निकाला। मुलाकात के दौरान “समृद्धि यात्रा” के क्रम में विधायक द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई सभी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है तथा जल्द ही इन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से खगड़िया जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
इनमें मानसी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना, जिला मुख्यालय में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्थापना तथा गंगा नदी के तट पर बंडाल निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं, ताकि क्षेत्र में शिक्षा और बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत हो सके।
इसके अलावा उन्होंने +2 बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना, महिला महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण, मल्टीपरपस स्टेडियम के निर्माण, शहर एवं अस्पतालों में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था तथा समस्तीपुर तक मरीन ड्राइव की तर्ज पर सड़क निर्माण की मांग भी रखी।
विधायक ने कनेक्टिविटी सुधारने के उद्देश्य से आरओबी एवं विभिन्न पुलों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया।
साथ ही खगड़िया शहर और मानसी में मल्टी लेवल मार्केट एवं पार्किंग निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बढ़ती यातायात समस्या का समाधान हो सके।
मुलाकात के पश्चात विधायक ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खगड़िया जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया














