एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने नये सीएम और डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के बाद पत्रकारों से कहा कि बिहार की राजनीतिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण,जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमारे अंग क्षेत्र के सपूत,खगड़िया की धरती के कर्मठ,संघर्षशील और कर्मवीर राजनीतिक योद्धा सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किये हैं।
यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं,बल्कि पूरे बिहार,विशेषकर अंग प्रदेश के स्वाभिमान,परिश्रम और जनआकांक्षाओं की जीत है।
विधायक ने उन्हें बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं दिया।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा प्रदेश नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
नये सीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तथा उन पर आशा और विश्वास जताते हुए दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कार्यकाल जनसेवा,सुशासन और समर्पण का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हो।
वहीं विधायक बबलू मंडल ने डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव तथा विजय कुमार चौधरी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।बिहार के नए सीएम तथा डिप्टी सीएम को जदयू नेता उमेश सिंह पटेल,नीलम वर्मा, अनिल जायसवाल,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,संतोष कुमार साह,रामप्रकाश सिंह, प्रभात शर्मा,मुखिया राजेश कुमार सिंह,मोहम्मद फ़िरदौस आलम ,प्रभाकर कुमार चौधरी, ललित कुमार चौधरी,नितेश कुमार सिंह,राजनीति प्रसाद सिंह,पार्वती देवी,बीना पासवान, कुमारी निर्मला,अमरेंद्र कुमार, राजीव कुमार,शिक्षक रविन्द्र कुमार सहित कई ने बधाई दी है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया













