Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

खगड़िया नगर परिषद के विकास अभियान को मिली नई उड़ान: पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली में ₹21.88 लाख की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का हुआ भव्य शिलान्यास, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा—हर वार्ड में बिना भेदभाव होगा विकास, वर्षों पुरानी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से मिलेगी स्थायी मुक्ति

SDF Live India by SDF Live India
July 22, 2026
in खगड़िया
0
खगड़िया नगर परिषद के विकास अभियान को मिली नई उड़ान: पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली में ₹21.88 लाख की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का हुआ भव्य शिलान्यास, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा—हर वार्ड में बिना भेदभाव होगा विकास, वर्षों पुरानी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से मिलेगी स्थायी मुक्ति
0
SHARES
35.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।इसी क्रम में वार्ड संख्या-19 अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली के लोगों को करीब ₹21 लाख 87 हजार 900 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना की बड़ी सौगात मिली।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत पूजा- अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया।

शिलान्यास समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।लंबे समय से काली मंदिर गली की जर्जर सड़क एवं जल निकासी की समस्या स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन काफी प्रभावित होता था।अब सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल विकास योजनाओं की घोषणा करना नहीं,बल्कि उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर जनता को समर्पित करना है।उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी मोहल्ले के विकास की आधारशिला होते हैं।जहां बेहतर सड़क होगी, वहीं मजबूत जल निकासी व्यवस्था से लोगों को जलजमाव जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।सड़क, नाला,पुलिया,सामुदायिक शौचालय,पार्क,पोखर सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं स्वीकृत कराई जा रही हैं।आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ नगरवासियों को मिलेगा।

नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण कार्य कराना है।प्रत्येक योजना की नियमित निगरानी की जा रही है,ताकि जनता को लंबे समय तक उसका लाभ मिल सके और सरकारी राशि का सदुपयोग सुनिश्चित हो।

कार्यक्रम में उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव,पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय यादव,शुभम,रिंकू कुमार, दिलीप साह,मिंटू कुमार, श्रवण साह,अनुज कुमार, प्रवीण कुमार,चंदन कुमार साह,किशन कुमार,मिट्ठू सिंह,जवाहर शर्मा,हीरालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद काली मंदिर गली की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।बेहतर सड़क और आरसीसी नाला बनने से आवागमन सुगम होगा,जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी तथा पूरे क्षेत्र का विकास नई गति से आगे बढ़ेगा।लोगों ने नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

करीब ₹21.88 लाख की इस सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास वार्ड संख्या-19 के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का विश्वास है कि योजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो जाएगी।

Previous Post

1034 एकड़ संस्कृत महाविद्यालय भूमि बंदोबस्ती में कथित घोटाले की गूंज राजभवन तक, विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद (आई.पी.) गुप्ता ने राज्यपाल से मिलकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Next Post

विधानसभा में गूंजा भदास की सड़क का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल के तारांकित सवाल पर सरकार ने दी डेडलाइन—सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा होगा निर्माण

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
“दिशा बैठक में गरजे विधायक बबलू मंडल, विकास कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस; आरओबी, सड़क, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर अधिकारियों को सख्त निर्देश”

विधानसभा में गूंजा भदास की सड़क का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल के तारांकित सवाल पर सरकार ने दी डेडलाइन—सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा होगा निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency