एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विधायक बबलू कुमार मंडल लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को विधायक बबलू कुमार मंडल ने उत्तरी माड़र पंचायत के बांसबिट्टी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
बांसबिट्टी गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक बबलू कुमार मंडल के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा।ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख मांग मालती धार पर पुल निर्माण की रखी।ग्रामीणों का कहना था कि मालती धार पर पुल नहीं होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।विशेषकर बरसात के मौसम में धार में पानी बढ़ जाने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने कहा कि मालती धार पर पुल का निर्माण होने से बांसबिट्टी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।इससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों,बाजार,शिक्षण संस्थानों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।किसानों को भी अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने कॉलेज की जमीन के समीप से सड़क निर्माण कर उसे रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी।
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और मुख्य मार्ग तक पहुंचने में लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी।इससे स्थानीय स्तर पर आवागमन की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिल सकती है।
ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन दोनों मांगों के पूरा होने से बड़ी आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधायक बबलू कुमार मंडल इन समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के स्तर पर मजबूती से उठाकर इनके समाधान की दिशा में पहल करेंगे।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई दोनों महत्वपूर्ण मांगों को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा और इनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क,पुल,शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है कि वे क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचें, उनकी वास्तविक समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाएं।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मालती धार पर पुल निर्माण तथा कॉलेज की ट जमीन के पास से सड़क बनाकर उसे रसौंक- सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग को गंभीरता से लिया गया है।
विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जल्द आवश्यक पहल होगी।ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के गांव पहुंचकर सीधे संवाद करने से उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का भरोसा मजबूत हुआ है।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही।ग्रामीणों ने विधायक बबलू कुमार मंडल के समक्ष क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।विधायक ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया













