एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया:बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित पांच दिवसीय झुलन महोत्सव के अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।बलुआही कुश्ती (दंगल)कमिटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन नेपाल,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कानपुर, बनारस, गाजीपुर,झाँसी,राजस्थान, अयोध्या,झारखंड बिहार के छपरा,पटना,बक्सर,भागलपुर,बेगूसराय एवं खगड़िया के रोहियार,बलौर,उसरी, तेहाय,रसौंक,पौरा और बलुआही के महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच 80 से अधिक मुकाबले हुए।
पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती(दंगल) कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार ने कहा कि विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं बलुआही निवासी अजीत यादव उर्फ घुरन के द्वारा नगद पुरुस्कार दिया गया।
बलुआही कुश्ती कमिटी को कुश्ती के आयोजन में विशेष रुप से सहयोग करने के लिए एसबी मेमोरियल स्कूल के संचालक प्रभाकर झा,गोपाल ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर गौरव कुमार,रमेश कुमार और सेना के सेवानिवृत्त जवान स्वपनिल को कुश्ती कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव ने माला पहनाकर,अंग वस्त्र और पदचिन्ह देकर सम्मानित किया।
राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने कहा कि चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती(दंगल) प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन महिला एवं पुरूष पहलवानों के बीच शानदार मुकाबला हुआ।खगड़िया रोहियार के दीपक पहलवान ने राजस्थान के बक्कर पहलवान तथा मध्य प्रदेश के सतीश पहलवान को पटखनी दी।खगड़िया रसौंक के जावेद अली ने मध्य प्रदेश के बाबानायक को हराया।जबकि खगड़िया उसरी के कारे पहलवान ने दिल्ली के साधु पहलवान को पराजित किया।इसी तरह अलौली के रामउदगार पहलवान ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान को पराजित किया।गाजीपुर के अंकित पहलवान ने मध्य प्रदेश के बक्कर पहलवान को पराजित किया,राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने उत्तर प्रदेश के मजीद पहलवान को धूल चटाया।खगड़िया बलौर के विक्की पहलवान ने बनारस के गामा पहलवान को पराजित किया।गाजीपुर के अजीत पहलवान ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान को पराजित किया।गाजीपुर के श्यामसुंदर ने राजस्थान के सुनील पहलवान को पराजित किया।जबकि गाजीपुर के अंकित पहलवान ने उत्तर प्रदेश के साधु पहलवान को पराजित किया।
महिला पहलवानों में पटना की पायल कुमारी ने भागलपुर के नंदनी कुमारी को पराजित किया।झारखंड की प्रियंका कुमारी ने गोरखपुर के साध्वी कुमारी को पराजित किया।भागलपुर की चांदनी ने पटना के गौरी कुमारी को पराजित किया और उत्तर प्रदेश की अंजू कुमारी ने कानपुर की रितु कुमारी को पराजित कर अपनी जीत का डंका बजाया।
कुश्ती प्रतियोगिता को सुचारू रूप से कराने में बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव संजय कुमार उर्फ वेदो यादव, कोषाध्यक्ष ई०नंदन यादव, कुश्ती (दंगल)कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव,सदस्य मनोज चौधरी,रोहित कुमार, प्रमोद साह,सकलदीप यादव,छेदी यादव,नवीन यादव आदि की अतुलनीय भूमिका रही।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया:बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित पांच दिवसीय झुलन महोत्सव के अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।बलुआही कुश्ती (दंगल)कमिटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन नेपाल,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कानपुर, बनारस, गाजीपुर,झाँसी,राजस्थान, अयोध्या,झारखंड बिहार के छपरा,पटना,बक्सर,भागलपुर,बेगूसराय एवं खगड़िया के रोहियार,बलौर,उसरी, तेहाय,रसौंक,पौरा और बलुआही के महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच 80 से अधिक मुकाबले हुए।


