एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।इसी क्रम में नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने वार्ड संख्या-35 अंतर्गत चंद्रनगर रांको पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से सुना।इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।
ज्योतिष मिश्रा के वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने बीच घेर लिया और अलग-अलग समस्याओं से अवगत कराया।लोगों ने अपने मोहल्ले की सड़क, नाला,जलनिकासी,साफ- सफाई,रोशनी सहित रोजमर्रा की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को उनके सामने रखा।
उन्होंने लोगों की प्रत्येक समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि जो समस्याएं नगर परिषद के स्तर से समाधान योग्य हैं,उनके लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
जनता के बीच जाना ही सबसे जरूरी
नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित रूप से जाकर लोगों से सीधे मुलाकात की जाय।उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक समस्याओं की जानकारी तभी मिल सकती है,जब जनप्रतिनिधि उनके बीच जाकर उनकी बात सुनें।
उन्होंने कहा,मैं हर दिन किसी न किसी वार्ड में जाकर लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास करता हूं।जनता की छोटी- छोटी समस्याएं भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।कोशिश रहती है कि जो काम नगर परिषद के स्तर से हो सकता है,उसे संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के माध्यम से जल्द से जल्द कराया जाए।मोबाइल पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से संवाद
ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि आम लोगों से उनका सीधा संपर्क लगातार बना हुआ है।उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर प्रतिदिन लगभग 200 से 300 कॉल आते हैं।लोग अपने मोहल्ले और व्यक्तिगत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर संपर्क करते हैं।उन्होंने कहा कि इतने लोगों का लगातार फोन आना इस बात को दर्शाता है कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से उम्मीद रखती है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या को व्यक्तिगत रूप से हल कर पाना संभव नहीं होता,लेकिन हर शिकायत को सुनना और उसके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि कई बार लोगों की समस्याएं बहुत छोटी होती हैं,लेकिन संबंधित व्यक्ति के लिए वही सबसे बड़ी परेशानी होती है।इसलिए किसी भी समस्या को छोटा या बड़ा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
वार्डों में जाकर जमीनी हकीकत जानने पर जोर
नगर सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है।योजनाओं की वास्तविक जरूरत और उसका प्रभाव जानने के लिए वार्डों में जाकर लोगों से संवाद करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अलग- अलग वार्डों की समस्याएं अलग हैं।कहीं सड़क की जरूरत है तो कहीं नाला और जलनिकासी की समस्या है।कई जगह साफ-सफाई,स्ट्रीट लाइट या अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सामने आती हैं।ऐसे में वार्डवार समस्याओं को समझकर प्राथमिकता तय करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 39 वार्डों में विकास को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।उनका उद्देश्य है कि जनता और नगर परिषद के बीच संवाद की दूरी कम हो तथा लोगों की समस्याएं सीधे संबंधित स्तर तक पहुंचें।
स्थानीय लोगों ने भी रखी अपनी बात
चंद्रनगर रांको में स्थानीय लोगों ने ज्योतिष मिश्रा के समक्ष अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।लोगों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आकर सीधे जनता के बीच बैठना और उनकी समस्याओं को सुनना सकारात्मक पहल है।इससे लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और उन्हें भरोसा रहता है कि उनकी समस्या संबंधित स्तर तक पहुंचेगी।ज्योतिष मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी देते रहें तथा विकास कार्यों में नगर परिषद को सहयोग करें।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर काम करेंगे,तभी खगड़िया को बेहतर और सुविधाजनक शहर बनाया जा सकता है।
जनता से सीधा जुड़ाव बनी प्राथमिकता
वार्ड-35 में जनसंवाद के दौरान ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी सुनना किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं,बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी नगर परिषद के अलग- अलग वार्डों में जाकर लोगों से मुलाकात करने और उनकी समस्याओं को समझने का सिलसिला जारी रहेगा।
बहरहाल,चंद्रनगर रांको में नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा का यह जनसंवाद नगर परिषद क्षेत्र में जनता से सीधे जुड़ने,जमीनी समस्याओं को समझने और छोटी-बड़ी नागरिक शिकायतों के समाधान के लिए पहल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।इसी क्रम में नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने वार्ड संख्या-35 अंतर्गत चंद्रनगर रांको पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से सुना।इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।