Monday, September 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

सफल रहा टीकाकरण महा अभियान,हजारों लोगों ने लिया टीका,नाव की सवारी कर बाढ़ प्रभावित इलाका पहुंचे डीएम ने की सभी की हौसला अफजाई, नगर सभापति व नगर पार्षदों ने भी अभियान की सफलता में निभाई सहभागिता,भ्रमण करती रही प्रशासनिक पदाधिकारियों की टोली

SDF Live India by SDF Live India
July 2, 2021
in खगड़िया
0
सफल रहा टीकाकरण महा अभियान,हजारों लोगों ने लिया टीका,नाव की सवारी कर बाढ़ प्रभावित इलाका पहुंचे डीएम ने की सभी की हौसला अफजाई, नगर सभापति व नगर पार्षदों ने भी अभियान की सफलता में निभाई सहभागिता,भ्रमण करती रही प्रशासनिक पदाधिकारियों की टोली
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 राजेश सिन्हा

खगड़िया जिले में चलाए गए टीकाकरण महा अभियान का सार्थक परिणाम सामने आया है।आज शुक्रवार अर्थात 2 जुलाई को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष और स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार महा टीकाकरण अभियान चलाया गया था।जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर परिषद खगड़िया के सभी वार्डों,मानसी प्रखंड के सभी पंचायतों एवं अलौली प्रखंड के 4 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में टीकाकरण का महा अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका दिया गया।शायद यह बताने की जरुरत नहीं है कि नगर परिषद खगड़िया और परबत्ता प्रखंड में कोविड महामारी के पहले और दूसरे चरण में संक्रमण के ज्यादा मामले पाए गए थे।इसलिए इन दोनों क्षेत्रों को चयनित करते हुए आज यहां कोविड टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया,ताकि इन क्षेत्रों को शत प्रतिशत टीकाकृत किया जा सके।बाढ़ प्रभावित पंचायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत टीकाकृत करने का निर्देश बिहार सरकार द्वारा पूर्व में ही दिया गया था।जिलाधिकारी ने मानसी प्रखंड में टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

इस अभियान के दौरान अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव को खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र का वरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया था,जबकि मानसी प्रखंड के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा बनाए गए थे।इसी तरह जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा को अलौली प्रखंड का वरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया था।इन पदाधिकारियों ने दिन भर अपने प्रभार के क्षेत्रों में भ्रमण कर टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निर्देश संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को दिए।

 

टीकाकरण के महा अभियान को ले नगर परिषद खगड़िया के सभी 26 वार्डों में 26 टीकाकरण सत्र स्थल बनाकर एक-एक टीम रखी गई थी।अधिकांश टीका टीमें संबद्ध वार्ड के टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंच गई थी।शाम 5:00 बजे तक यह अभियान चला।यह टीकाकरण अभियान मिशन मोड में चलाया गया।जिला प्रशासन ने सुनिश्चित कराया कि प्रत्येक टीम अपने गंतव्य स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंच जाए।सभी वार्डों एवं पंचायतों में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं की टीमें भी पहुंचीं और लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया। प्रखंडों में जीविका दीदियों को भी लोगों को जागरुक कर टीकाकरण सत्र स्थान पर लाने के कार्य में लगाया गया था।

 

उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने भी नगर परिषद खगड़िया में चल रहे कोविड टीकाकरण महा अभियान का जायजा लिया और आम जनता के साथ टेस्टिंग कार्य में संलग्न टीमों का भी उत्साहवर्धन किया।उन्होंने टाउन हॉल टीकाकरण सत्र स्थल पर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया।अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी टीकाकरण टीमों का उत्साहवर्धन किया। 

 

सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने भी नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में भ्रमण किया एवं टीकाकरण में संलग्न स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा भी इस टीकाकरण महा अभियान की सतत निगरानी की जा रही थी।

 

अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदा धिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव ने नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में टीकाकरण कार्यों की सतत निगरानी की। अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भी विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थानों का निरीक्षण किया।उन्होंने टाउन हॉल,अनुमंडल कार्यालय,प्रखंड कैंपस, जेएनकेटी विद्यालय,बापू मध्य विद्यालय,बलुआही, ठाकुरबारी बलुआही समेत विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का भ्रमण किया और लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार भी विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का पर्यवेक्षण करते रहे।

 

खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति श्रीमती सीता कुमारी और वार्ड पार्षदों द्वारा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई और अभियान के दौरान सभी लगातार भ्रमणशील रहे।दिए गए समर्थन की वजह से टीकाकरण अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त हुई।वार्ड नंबर 12 की वार्ड पार्षद श्रीमती रिंकी देवी ने स्वयं भी कोविड का टीका लिया और अन्य लोगों को भी टीका दिलाया।

 

नगर परिषद खगड़िया में खगड़िया के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद नवाजिश अख्तर और नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने भी टीकाकरण कार्य की निगरानी की।

 

जिलाधिकारी ने स्वयं मानसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण किया।वह नाव से नदी पार करके ट्रैक्टर पर सवार होकर अमनी पंचायत में पहुंचे और वहां चल रहे टीकाकरण कार्य को देखा।उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित भी किया।टीका कर्मियों की भी उन्होंने हौसला अफजाई की।इस दौरान अपर समाहर्ता भी उनके साथ रहे।जिलाधिकारी सैदपुर पंचायत में चल रहे महा अभियान का भी निरीक्षण किया और लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी जिलाधिकारी ने फीडबैक लिया और उनसे लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसी प्रखंड के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका दिला कर जिले का प्रथम शत प्रतिशत टीकाकृत प्रखंड घोषित किया जाना है।

 

टीकाकरण महा अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश देते रहे। उन्होंने सभी वरीय नोडल पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं नोडल चिकित्सा पदाधिकारियों को सतत भ्रमणशील रहकर इस अभियान की निगरानी करने एवं यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी टीकाकरण सत्र स्थल कार्यरत रहें और कहीं भी टीके की कमी ना हो।उन्होंने सभी संबंधित प्रभारी वरीय उप समाहर्ता,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अलग-अलग स्थलों के निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया।उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों के सहयोग से टीकाकरण हेतु लोगों को जागरुक कर टीकाकरण सत्र स्थलों पर लाएं।

 

मानसी प्रखंड में वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा लगातार घूमते रहे और टीकाकरण महा अभियान की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहे।नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता टेश लाल सिंह, मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, मानसी के अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज भी टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयत्नशील रहे और दिन भर विभिन्न पंचायतों का सतत भ्रमण किया।पंचायत स्तर पर भी टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने और इसे सफल बनाने के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया था कि वह अपने क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में स्थित टीकाकरण सत्र स्थलों का पर्यवेक्षण करेंगे।मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में 6, बलहा में 9, सैदपुर में 7, खुंटिया में 10, चकहुसैनी में 8, पश्चिमी ठाठा में 7 और पूर्वी ठाठा में 8 अर्थात कुल 55 टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए थे।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई और लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया।मानसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं वार्ड सदस्य लगातार भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु उत्साहित करते रहे। 

 

अलौली प्रखंड के वरीय नोडल पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा भी लगातार टीकाकरण महा अभियान का पर्यवेक्षण करते रहे।अलौली के बाढ़ प्रभावित पंचायत आनंद पुर मारन में 4,चेराखेरा में 7, दहमा खैरी खुंटहा में 7 और शहरबन्नी में 5टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए थे। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अलौली में भी एक टीकाकरण सत्र स्थल बनाया गया था।इस प्रकार अलौली में कुल 21 टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए थे।

 

खगड़िया के भूमि सुधार उप समाहर्ता जनक कुमार भी अलौली में विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का भ्रमण किए और इस कार्य का अनुश्रवण किए।वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार,अलौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अंचला धिकारी श्री प्रदीप ने भी अलौली के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में टीकाकरण कार्य का मुआयना किया।

 

अभियान में बड़े-बुजुर्गों के साथ महिलाओं की भी सहभागिता दिखी।उन्होंने बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराया।बहुसंख्यक के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भी टीका लेने में अभिरुचि दिखाई।प्राप्त सूचना अनुसार कई स्थानों पर शाम 5:00 बजे के बाद भी टीकाकरण कार्य चल रहा था।लोगों ने उत्साहपूर्वक इस महा टीकाकरण अभियान को समर्थन दिया।जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और सहयोग, टीका कर्मियों की सेवा भावना के चलते यह अभियान आशानुरूप सफल रहा।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवनंदन पासवान, डॉ एजाज एवं डॉ शशि के अनुसार,तीनों क्षेत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लगभग 10200 लोगों ने इस टीकाकरण अभियान में टीके का डोज लिया है। नगर पंचायत खगड़िया में लगभग 3150 डोज,मानसी प्रखंड में लगभग 5420 और अलौली के चार पंचायतों में 1600 टीचर लोगों को दिए गए।यह टीकाकरण के अनंतिम आंकड़े हैं।

 

टीकाकरण कार्यों का अनुश्रवण करने के लिए निदेशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मो० शहादत हुसैन के नेतृत्व में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम जिला स्वास्थ्य समिति, खगड़िया के कार्यालय में कार्यरत रहा। उनके सहयोग के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा भी कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त किए गए थे।

Previous Post

जागरुकता का दिखा खासा असर:वार्ड नं.13में वैक्सीनेशन का लक्ष्य हुआ पूरा,वार्ड पार्षद ने कहा-झांसे में आए बिना सभी के सभी टीका जरुर लगवाएं

Next Post

हो रही हद:टीकाकरण को ले चल रहा महा अभियान, लेकिन मास्क लगाए बिना लोग कर रहे खुलेआम भ्रमण

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
हो रही हद:टीकाकरण को ले चल रहा महा अभियान, लेकिन मास्क लगाए बिना लोग कर रहे खुलेआम भ्रमण

हो रही हद:टीकाकरण को ले चल रहा महा अभियान, लेकिन मास्क लगाए बिना लोग कर रहे खुलेआम भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency