प्रवीण कुमार प्रियांशु

हालांकि तीन वर्ष पूर्व निर्माण कार्य शुरु किया गया था।बावजूद इसके अभी तक सड़क का पूर्णरुपेण नहीं हो सका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक और विभागीय पदाधिकारियों की उपेक्षा के कारण सड़क निर्माण अब तक अपूर्ण है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण कार्य विभाग खगड़िया द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।स्थानीय निवासी धुनीलाल सदा,गोहल सदा,संजय सदा, तारनी सदा,रंजीत सदा,मुक्तार चौधरी,साहेब कुमार,मनोज राम, देवेन्द्र ठाकुर,विनोद शर्मा,विष्णु देव शर्मा आदि का कहना है कि विभागीय मिलीभगत से संवेदक कार्य के अनुरुप राशि लेकर भी कार्य के प्रति उदासीन बने हुए हैं।जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य बीते ढाई साल से बंद है इधर विभागीय जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य एक वर्ष के अंदर संवेदक को पूर्ण करना था।लेकिन विभाग और संवेदक की लापरवाही के कारण सड़क उपेक्षा का दंश झेलने को विवश है।सड़क निर्माण नहीं होने के कारण उक्त सड़क पर बरसात के दिनों में पैदल चलना भी दुश्वार साबित हो रहा है।सड़क का निर्माण 10 करोड़ 57 लाख 11हजार 231 रुपए की लागत से होनी है।उक्त सड़क का निर्माण होने से इस क्षेत्र में बसे हजारों की आबादी को काफी फायदा होगा।चांदपुरा खुर्द पंचायत तक बनने वाली उक्त सड़क की लंबाई 2.4 किलोमीटर है।बताते चलें कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य 8 मई 2018 को आरंभ हुआ था।कार्य समाप्ति की तिथि 7 मई 2019 है।लेकिन तीन वर्ष बीतने को है।संवेदक की ओर से कार्य पूर्ण करने के बजाय रोक दिया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क नहीं बनने के कारण हम सभी ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।वहीं उन लोगों ने बताया कि बीते दो साल से संवेदक द्वारा काम पर रोक लगा दिया गया है।जर्जर सड़क होकर गुजरना पड़ रहा है। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग खगड़िया के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो पाया।लोगों ने बताया कि संवेदक कार्य के प्रति असंवेदनशील है।अब देखने वाली बात होगी कि कब तक विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित होता है और कब तक यह वर्षों से निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया जाता है!!Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.