भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत कल सोमवार अर्थात 27 सितंबर को जिले भर में दर्जनों जगह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों के बीच थैला वितरण का कार्यक्रम होना सुनिश्चित है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी संजय खंडेलिया ने पत्रकारों को बताया कि खगड़िया जिले के आलौली नगर पंचायत में इं.गौरव राज के नेतृत्व में,जबकि मथुरापुर में राकेश पासवान के नेतृत्व में थैला वितरण होना है।श्री खंडेलिया के मुताबिक,इसी तरह सन्हौली में हरेराम साह व राजेश सिंह, रांको में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना कुमारी,संसारपुर में सुनील साह व पवन राय,कोशी कॉलेज के समीप नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, वार्ड नं.स्थित 10 में मंगलम हॉल में,मानसी में राजाराम सिंह व गोपाल चौधरी,गोगरी में अरुण शर्मा व नगर अध्यक्ष, परबत्ता में हीरा कुशवाहा तथा बेलदौर में रंजन राज व श्याम सुंदर स्वर्णकार की अगुवाई में थैला वितरण का कार्यक्रम होगा।प्रदेश प्रवक्ता के मुकाबिक ‘सेवा और समर्पण’ के इस महा अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर ‘सेवा और समर्पण’अभियान के प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के वरिष्ठ विधायक संजय सरावगी भी उपस्थित रहेंगे।श्री खंडेलिया कहते हैं कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों तक थैले के माध्यम से मोदी जी का संदेश पहुंचाने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता तत्पर है।बहरहाल, ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत लाभुकों तक थैला पहुंचाने के लिए जहां भाजपा के तमाम कार्यकर्ता बेताब हैं,वहीं आम लोगों के बीच भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले थैले को ले गजब की उत्सुकता दिख रही है।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.