Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home देश

Interview: मोबाइल फोन पर कोरोना संदेश देने वाली जसलीन भल्‍ला, कैसे बनीं देश की आवाज

SDF Live India by SDF Live India
January 22, 2021
in देश
0
Interview: मोबाइल फोन पर कोरोना संदेश देने वाली जसलीन भल्‍ला, कैसे बनीं देश की आवाज
0
SHARES
113
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
  1. कोरोना से बचाव के उपाय बताने से लेकर कोविड वैक्‍सीन की खुशखबरी लोगों तक पहुंचाने का सफर पूरा करने वाली वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट जसलीन भल्‍ला से एसडीएफ लाइव इंडिया ने विस्‍तार से बात की है. जिसमें उन्‍होंने कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्‍चन की आवाज को रिप्‍लेस करने जैसे सवालों से लेकर कोरोना काल में सबसे प्रभावी आवाज बनने को लेकर बेबाकी से जवाब दिए हैं.

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) आने के साथ ही एक आवाज भी सामने आई थी जो मोबाइल फोन पर लगातार लोगों को सावधानी बरतने, मास्‍क पहनने, हाथ धोने और दो गज की दूरी का ध्‍यान रखने के लिए सचेत करती रही. हर फोन की कॉलर ट्यून (Mobile Phone caller tune) बनी ये आवाज धीरे-धीरे देश की आवाज बन गई. ये आवाज जसलीन भल्‍ला की थी. बीच में अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में आए कोरोना संदेश के बाद एक बार फिर जसलीन भल्‍ला (Jasleen Bhalla) हर भारतीय के फोन की कॉलर ट्यून में कोविड वैक्‍सीन का संदेश (Covid Vaccine message) दे रही हैं.

कोरोना से बचाव के उपाय बताने से लेकर कोविड वैक्‍सीन की खुशखबरी लोगों तक पहुंचाने का सफर पूरा करने वाली वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट जसलीन भल्‍ला से एसडीए लाइव इंडिया न्यूू्ूूज नेे्‍ विस्तार से बात की है. जिसमें उन्‍होंने कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्‍चन की आवाज को रिप्‍लेस करने जैसे सवालों से लेकर कोरोना काल में सबसे प्रभावी आवाज बनने को लेकर बेबाकी से जवाब दिए हैं. इतना ही नहीं खासतौर पर युवाओं और लोगों को जो अपनी आवाज को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, के लिए जरूरी अनुभव बताए हैं.

सवाल. इस बार आपने कॉलर ट्यून के लिए कितने मैसेज रिकॉर्ड किए हैं

जवाब.अभी तो फिलहाल कोविड वैक्‍सीन को लेकर हिंदी और अंग्रेजी में दो ही मैसेज रिकॉर्ड किए हैं. ये दोनों ही 30-30 सेकेंड के हैं. जो अभी कॉलर ट्यून में सुनाई दे रहे हैं. बाकी भाषाओं में भी कॉलर ट्यून रिकॉर्ड किए जा रहे हैं लेकिन उनके लिए स्‍थानीय वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट आवाज देंगे.

सवाल. कोविड कॉलर ट्यून के लिए आवाज देने की आपकी दूसरी पारी शुरू हुई है. अभी तक का अनुभव बताइए.

जवाब.मैंने अपना पहला मैसेज लॉकडाउन के दौरान ही रिकॉर्ड किया था. तब कोरोना को लेकर काफी डर फैला था. हम लोगों को काफी आशंकाएं थी. उसके बाद वह कॉलर ट्यून रिकॉर्ड हुई. मुझे भी अंदाजा नहीं था कि वह कॉलर ट्यून हर नेटवर्क पर जाएगी और पूरे देश में सुनी जाएगी. यह मेरे लिए भी सरप्राइजिंग था. हालांकि ये बहुत अच्‍छा सरप्राइज था. अमूमन वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट के साथ ऐसा  कम ही होता है कि इतनी पहचान मिलती है. क्‍योंकि आवाजें तो रोजाना जगह-जगह पर सुनी जाती हैं. इस दौरान लोगों को ये भी नहीं पता होता कि ये आर्टिस्‍ट कौन है. जब तक कि वह कोई जानी-मानी शख्सियत न हो.

पहले कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह थी. जिसमें डर और आशंका दोनों थीं. अब कोविड वैक्‍सीन आने का मैसेज है. वैक्‍सीन का सभी को बेसब्री से इंतजार है और वैक्‍सीन आ गई है तो यह खुशी की बात सबको बताना अपने आप में बहुत खुशनुमा है. पहले मैसेज से लेकर अब दूसरे मैसेज तक अनुभव शानदार रहा है.

सवाल. इस बार आपने अमिताभ बच्‍चन को रिप्‍लेस किया है, कैसा लग रहा है?

जवाब. मैं ये तो नहीं कहूंगी कि मैंने अमिताभ बच्‍चन जी को रिप्‍लेस किया है. उन्‍हें कौन रिप्‍लेस कर सकता है. य‍ह बस चेंज ऑफ ड्यूटी है. जैसे एक ऑफिस में शिफ्ट बदलती हैं ठीक वैसे ही. मैं बहुत खुशकिस्‍मत हूं  कि किसी तरह से मुझे उनके साथ एक प्‍लेटफॉर्म पर रखा जा रहा है. मैं खुद उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. उनकी आवाज तो जादू है. हां लेकिन बहुत सारे लोगों ने यह पढ़कर खुशी जाहिर की थी कि अब उनके बजाय कॉलर ट्यून में मेरी आवाज फिर सुनाई देगी तो मुझे यह सब देखकर बहुत खुशी हुई. आपका काम सराहा जाता है और उसे पब्लिक वैलिडेशन मिलता है तो किसको खुशी नहीं होती.

सवाल. कभी ऐसा हुआ है कि आप और अमिताभ जी ने एक साथ रिकॉडिंग की है ?

जवाब. नहीं. बल्कि मैं तो चाहती हूं कि ऐसा दिन जरूर आए. जब मैं और अमिताभ जी एक साथ रिकॉर्ड कर रहे हों. हां लेकिन लोगों को ऐसा लगता है कि हम दोनों ने ही कॉलर ट्यून में आवाज दी है तो एक साथ एक ही जगह रिकॉर्डिंग की होगी. पर ऐसा नहीं है.

सवाल. आपको कैसे यह मौका मिला, खासतौर पर वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए, विस्‍तार से बताइए.

जवाब.  मैं एक फ्रीलांस आर्टिस्‍ट हूं और रोजाना रिकॉर्ड करती हूं. किसी भी और करियर की तरह इसमें भी एक लंबा रास्‍ता होता है. शुरुआत हम करते हैं रिकॉर्डिंग से. आपको अपनी वॉइस के सैंपल रिकॉर्ड करने होते हैं. स्‍टूडियो को अप्रोच करना होता है. आप कितने भी महान आर्टिस्‍ट बन जाएं लेकिन सैंपल तो आपको रोजाना भेजने पड़ते हैं. जैसे फिल्‍मों में कास्टिंग होती है कि किसको कौन सा किरदार दिया जाएगा, ठीक उसी तरह देखा जाता है कि आवाजें भी किस पर जचेगी. जिन भाषाओं में आपका हाथ अच्‍छा है, उनमें आप सैंपल्‍स रिकॉर्ड करके आप स्‍टूडियोज में भेजिए. उनको लगेगा कि आपकी आवाज में वो बात है कि आप किसी ब्रांड या प्रोडक्‍ट की आवाज बन सकते हैं तो आपको बुलाया जाएगा और शुरुआत में आपको ऑडिशन भी देने पड़ सकते हैं. धीरे-धीरे जब आप काम करते हैं तो आपकी समझ बढ़ती जाती है और लोग खुद आपको अप्रोच करने लगते हैं. आपको मौके मिलने लगते हैं और गाड़ी चल पड़ती है. मुझे खुद इस काम को करते हुए 10 साल से ज्‍यादा का समय हो गया है. कोविड वॉइस ओवर का मौका भी इसी तरह लगताार वॉइस के सैंपल्‍स भेजते रहने और सरकारी-गैर सरकारी प्रोजेक्‍ट के लिए आवाज देते हुए मिला. यह बहुत अच्‍छा फील्‍ड है युवाओं को इसमें आना चाहिए.

सवाल. कॉलर ट्यून के लेकर सब आपको जानते हैं, आपने और कहां-कहां आवाज दी है ?

जवाब. हां इसके अलावा कई पब्लिक और प्राइवेट प्रोजेक्‍ट हैं जहां मैंने आवाज दी है. दिल्‍ली एयरपोर्ट मेट्रो लाइन, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बंगलुरू मेट्रो में आवाज दी है. इंडियन रेलवे के अलावा कुछ फलाइटों में, रेडियो पर आने वाले विज्ञापन, बहुत सारे आईवीआर जिसमें फोन उठाने पर बोलते हैं कि हिंदी के लिए एक दबाएं, अंग्रेजी के लिए दो दबाएं आदि में मेरी आवाज है. इसके अलावा अपनी संतुष्टि के लिए मैं एनजीओ आदि के कुछ क्रिएटिव प्रोजेक्‍ट में भी काम करती रहती हूं.

सवाल. अमिताभ बच्‍चन ने भी इसके लिए आवाज दी थी लेकिन लोग उनके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गए, आपके साथ ऐसा कोई अनुभव?

जवाब. हां मुझे पता चला इसके बारे में भी कि कोविड कॉलर ट्यून को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई. उसकी जो भी वजहें थीं. हालांकि मेरे साथ ऐसा कोई अनुभव नहीं है. मुझे लोगों ने बहुत प्‍यार ही दिया है. मुझे बहुत सारे मैसेज आए. कुछ तो बहुत ही स्‍वीट मैसेज आए.  यह सुनकर अच्‍छा लगता है कि मेरा काम सराहा जा रहा है. मुझे अभी तक लोगों से प्‍यार ही मिला है. इसके लिए मैं सभी का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मेरे सभी कोआर्टिस्‍ट को भी धन्‍यवाद कहूंगी. इस खराब समय पर मेरे साथ बहुत ही पॉजिटिव हुआ.

Previous Post

IPL 2021: आरसीबी ने 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज, फैसले से निराश गौतम गंभीर

Next Post

Jaipur News: CWC मीटिंग में अशोक गहलोत ने दिखाए तेवर, असंतुष्ट नेताओं से कहा- पार्टी नेतृत्व पर भरोसा करें

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
Jaipur News: CWC मीटिंग में अशोक गहलोत ने दिखाए तेवर, असंतुष्ट नेताओं से कहा- पार्टी नेतृत्व पर भरोसा करें

Jaipur News: CWC मीटिंग में अशोक गहलोत ने दिखाए तेवर, असंतुष्ट नेताओं से कहा- पार्टी नेतृत्व पर भरोसा करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency