मोहम्मद नैयर आलम बेलदौर(खगड़िया)।
बेलदौर थाना अंतर्गत जीरो माइल 107 पर शराब पीकर हंगामा करना मंहगा पड़ गया। बेलदौर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में तेजाबुल को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी।मिल रही जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना कांड संख्या 253 / 21 का नामजद अभियुक्त मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकासिन गांव निवासी मोहम्मद फारु का पुत्र मोहम्मद तेजाबूल बीती रात्रि एनएच 107 से सटे जीरो माइल के समीप शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। इसी दौरान पुलिस गश्ती कर रहे बेलदौर थाना के एएसआई शैलेश कुमार ने उक्त व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शराब पीकर गिरफ्तार किए गए शख्स को जेल की राह दिखा दी गई है और उसकी अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।















