Sunday, March 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

भगोड़े कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर गिरी गाज,डीडीसी ने खेतों में पुआल जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रखने सहित अन्य निर्देश भी किया जारी

SDF Live India by SDF Live India
November 22, 2021
in खगड़िया
0
भगोड़े कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर गिरी गाज,डीडीसी ने खेतों में पुआल जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रखने सहित अन्य निर्देश भी किया जारी
0
SHARES
273
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

गौरव सिन्हा

                                     खगड़िया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरा पंचायत में आज सोमवार अर्थात 22 नवम्बर को उपविकास आयुक्त श्रीमति अभिलाषा शर्मा द्वारा अगहनी धान फसल के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।बिहार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय,योजना एवं विकास विभाग,द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत खरीफ फसल, भदई मकई और अगहनी धान का पंचायत स्तरीय फसल कटनी आयोजित किया जाता है,जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 5 फसल कटनी प्रयोग किया जाता है।बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग से एक ओर जहां फसलों की उत्पादकता ज्ञात होती है,वहीं दूसरी ओर इसके आधार पर बीमित फसलों हेतु क्षतिपूर्ति का निर्धारण भी सहकारिता विभाग,बिहार द्वारा किया जाता है।इतना ही नहीं,इसके आंकड़ों का प्रयोग कृषि संबंधित नीतियों को तय करने में भी किया जाता है।

बताया गया कि कृषि वर्ष 2021-22 के अधिसूचित एवं बीमित फसल अगहनी धान के कटनी प्रयोग के तहत प्राथमिक कार्यकर्ता विनोद कुमार कर्ण,अंचल निरीक्षक, खगड़िया द्वारा फसल कटनी प्रयोग का संपादन किया गया।फसल कटनी प्रयोग के संपादन के दौरान उप विकास आयुक्त ने इसकी प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की और धैर्यपूर्वक फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक फसल कटनी प्रयोग के लिए जहांगीरा के चयनित खेसरा संख्या 395 पर स्थित दिलीप सिंह के खेत का चयन किया गया।फसल कटनी प्रयोग के दौरान रैंडम तालिका स्तंभ के आधार पर खेत में 10 मीटर लंबाई एवं 5 मीटर चौड़ाई के आयताकार खंड को चिन्हित कर उक्त खंड में लगी अगहनी धान की फसल की कटाई कराई गई और इसका चित्र एवं डाटा सीसीई ऐप पर अपलोड किया गया।बता दें कि प्रत्येक फसल कटाई प्रयोग का चित्र एवं डाटा क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट ऐप पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है, जिसमें खेत का जीपीएस लोकेशन भी दर्ज होता है।

उप विकास आयुक्त श्रीमति अभिलाषा शर्मा की उपस्थिति में फसल कटाई के बाद उसकी पिटनी एवं दौनी कार्य किया गया,जिससे प्राप्त धान के दाने की तौल की गई। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटनी किए गए फसल के दाने का वजन 8.250 किलोग्राम मापा गया।इस आधार पर प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता 16.5 क्विंटल आंकी गई।चूंकि फसल कटनी प्रयोग के दौरान चयनित खेसरा पर निचली भूमि होने के चलते पानी का जमाव लंबे समय तक था और अक्टूबर माह में बारिश की वजह से भी फसल को क्षति पहुंची थी।इसलिए कटनी प्रयोग से प्राप्त हरे दाने का वजन कम प्राप्त हुआ। प्रयोग से प्राप्त धान के हरे दाने को बोरे में सीलबंद किया गया और 10 दिनों तक इसे धूप में सुखाने के बाद सूखे दाने का वजन भी ज्ञात किया जाना है। 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रयोग से प्राप्त हरे धान के दाने का सही वजन दर्ज करने पर बल दिया। ताकि,सामान्य से कम उपज दर प्राप्त होने पर किसानों को बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत क्षतिपूर्ति प्रदान की जा सके।उप विकास आयुक्त द्वारा स्थानीय कृषकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।प्रयोग के दौरान उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कृषि समन्वयक श्रीमती तनुप्रिया क्षेत्र में नहीं आती हैं।नतीजतन किसानों के बीच रबी बीज का वितरण नहीं हो सका है और ना ही उन्हें कृषि इनपुट का लाभ मिल पाता है।किसान दिलीप सिंह ने उप विकास आयुक्त को बताया कि उन्हें अभी तक कृषि विभाग के किसी योजना का लाभ नहीं मिला है।स्थानीय कृषि समन्वयक के बारे में शिकायत प्राप्त होने पर उप विकास आयुक्त ने उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

पंचायत के एक खेत में पुआल जलाने की घटना का भी उन्होंने जायजा लिया और संबंधित किसान को कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रखने का निर्देश दिया।जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर खेत में पुआल जलाने वाले किसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसे कृषि विभाग के लाभदायक योजनाओं से अगले 3 साल तक वंचित करने का निर्देश दिया। कृषि समन्वयक के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार के भी सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहने पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रखंड कृषि पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विकास कुमार, राजस्व कर्मचारी,अमीन सहित स्थानीय ग्रामीण, किसानों के साथ-साथ मजदूर प्रेमचंद यादव,राजनीति यादव, दिलीप सिंह,रमण कुमार, मसूदन सदा,जगदीश सदा, आनंदी सदा, श्रीमती भलुरी देवी,श्रीमती रिभा सदा आदि उपस्थित थे।

Previous Post

नीतीश कुमार की चहुंओर है चर्चा,समस्याओं के सलीब पर लटके हैं कई गांव,दिखाया जा रहा विकास का सब्जबाग,नप में शामिल किए जाने के बाद भी कई गांव-पंचायत के लोग विकास के लिए लालायित, आखिर कौन करेंगे इंसाफ

Next Post

लोजपा(रामविलास)की स्थापना दिवस को ले कार्यकर्ताओं में खासे उत्साह, तैयारियों को ले जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक,मंत्रणा 23को

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
लोजपा(रामविलास)की स्थापना दिवस को ले कार्यकर्ताओं में खासे उत्साह, तैयारियों को ले जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक,मंत्रणा 23को

लोजपा(रामविलास)की स्थापना दिवस को ले कार्यकर्ताओं में खासे उत्साह, तैयारियों को ले जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक,मंत्रणा 23को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

March 8, 2026
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency