बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को खगड़िया जिले के स्टेशन रोड और बाइपास सड़क की जर्जरता से अवगत कराए जाने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होना लोगों को अब नागवार लगने लगा है।सड़क निर्माण को ले रोज हाय-तौबा मच रही है।बावजूद इसके सड़क निर्माण के प्रति सरकार की उदासीनता देखकर लोगों में उबाल तो पैदा हो ही रहा है, खगड़िया नगर परिषद के सभी पार्षदों ने भी नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है।इतना ही नहीं, सोमवार अर्थात 03जनवरी को सभी व्यवसायियों तथा समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित करने का एलान करते हुए सभी को ससम्मान आमंत्रित भी किया गया है।हालांकि बीते 22 दिसम्बर को भी नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी द्वारा नगर परिषद, खगड़िया के सभी पार्षदों के साथ केएन क्लब में प्रेस कांफ़्रेंस कर राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक सड़क निर्माण और बायपास सड़क निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी।नगर सभापति सीता कुमारी ने प्रेस कॉफ़्रेंस में कहा था कि,स्टेशन रोड और बायपास सड़क निर्माण को लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री से मिलकर सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपी गयी है।लेकिन,सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हो पायी है।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.