Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

कलश स्थापना के लिए गंगा में जल भरने गई माँ बच्चों को गंगा में गंवाकर लौटी,तो घास लेने बहियार गया दो सगा भाई सो गया मौत की नींद,सोमवार को लगातार होती रही घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदला

SDF Live India by SDF Live India
September 26, 2022
in खगड़िया
0
कलश स्थापना के लिए गंगा में जल भरने गई माँ बच्चों को गंगा में गंवाकर लौटी,तो घास लेने बहियार गया दो सगा भाई सो गया मौत की नींद,सोमवार को लगातार होती रही घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदला
0
SHARES
572
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

खगड़िया(राजेश सिन्हा)।

नवरात्रि को लेकर सोमवार को जहां जिले में खुशी का माहौल था,वहीं लगातार घटित घटनाओं ने खुशी को गम में बदल दिया। सुबह से शुरु हुए घटनाओं का दौर शाम तक चलता रहा।अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।कहीं दुर्गा पूजा में कलश स्थापना को ले गंगा की उपधारा में गंगा जल लेने गई माँ अपने बच्चों को गंवाकर लौटी,तो कहीं घास लेने बहियार गया दो सगा भाई वज्रपात की चपेट में आकर मौत की नींद सो गया।हालांकि ठनका गिरने से तीन बच्चों की मौत हुई है।जबकि डूबने से दो की मौत हुई।एक बच्ची लापता बतायी जा रही है।वहीं बेलदौर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।अलौली में मारपीट की घटना में घायल एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी।स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रंंखड के मड़ैया सहायक थाना अंतर्गत अररिया गांव से पश्चिम जीएन बांध स्थित गंगा की उपधारा में सोमवार को डूबकर दो बालक की मौत हो गई।मृत बालक की पहचान अररिया गांव निवासी बुलाकी साह के छह वर्षीय पुत्र वंशी कुमार व अजय साह के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रुप में हुई है।जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा पर कलश स्थापना को लेकर घर की महिलाएं गंगा स्नान के लिए गई थी।उसके साथ दोनों बच्चे भी गए थे।स्नान के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में फिसल गए।जब तक लोग कुछ समझ पाते,तब तक दोनों बालक पानी में डूब गया।दोनों के नदी में डूबने की शोर सुन काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालकों को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों द्वारा शिवम कुमार को बेहोशी की हालत में बचाया गया।
परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल गोगरी में ले जाया जा रहा था।लेकिन वहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया।जबकि बंशीधर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बीडीओ अखिलेश कुमार तथा मड़ैया थानाध्यक्ष विजय सहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे।कानूनी प्रक्रिया के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।उसके बाद परिजनों को दोनों शव सौंप दिया गया।इधर,डीएम के निर्देश पर परबत्ता सीओ रंजन कुमार द्वारा मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान के रुप में चार चार लाख का चेक दिया गया।

महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत के पटला घाट में स्नान करने के दौरान एक किशोरी लापता हो गई।एसडीआरएफ की मदद से लापता किशोरी की खोज की जा रही है।वहीं गोगरी थाना अंतर्गत उसरी बहियार में ठनका से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई।मृतक उसरी गांव निवासी जितेंद्र यादव का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं 11 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बताया जा रहा है।चचेरा भाई अमन कुमार भी झुलस गया।जानकारी के अनुसार दोनों सहोदर भाई अपने चचेरे भाई के साथ घास लाने उसरी बहियार स्थित अपने बथान पर जा रहा था कि,रास्ते में ही वज्रपात की चपेट में आने से दोनों सहोदर भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।उसके पीछे चल रहे अमन ने जब दोनों को गिरते देखा,तो उन्हें उठाने गया।उसे भी एक प्रकार का झटका लग गया जिसके कारण वह भी जख्मी हो गया।किसी तरह दौड़कर वह उसरी गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दिया।सूचना पर गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पहुंचकर दोनो भाइयों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए।चिकित्सक ने दोनों सहोदर भाईयों को मृत घोषित कर दिया।ठनका से दो सहोदर भाई की मौत की खबर पर गोगरी सीओ रंजन कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व दारोगा राजीव कुमार पहुंचकर अस्पताल में जुटी भीड़ को नियंत्रित किया।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।माता पिता बदहवाश है।उसरी एवं आसपास के पहुंचे लोग रेफरल अस्पताल में परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सीओ ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख का चेक प्रदान किया।

बात अगर सदर प्रखंड अंतर्गत बरैय पंचायत के कोनिया गांव की करें,तो कोनिया निवासी बोधन सदा के 10 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार की भी ठनका से मौत हो गई।

बताया जाता है कि बालक खेल रहा था।इसी दौरान ठनका गिरने से झुलस गया था।अमरेश भी अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था।वहीं मारपीट में घायल गढ़बन्नी गांव निवासी 23 वर्षीय धीरज कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Previous Post

आखिर कब तक निर्दोष को भी किया जाता रहेगा दोषी साबित!अगर एसपी ने सदर डीएसपी के पर्यवेक्षण रिपोर्ट को नहीं पलटा होता तो निर्दोष शिक्षिका और उनके पति को जाना ही पड़ता जेल,वादिनी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी

Next Post

अपराधियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर आखिर क्यों सुला दिया मौत की नींद!पड़ताल जारी

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
अपराधियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर आखिर क्यों सुला दिया मौत की नींद!पड़ताल जारी

अपराधियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर आखिर क्यों सुला दिया मौत की नींद!पड़ताल जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency