सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद जदयू की खगड़िया इकाई में नई जान फूंकने की कवायद तेज हो गई है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा बबलू मण्डल को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपते ही पार्टीजनों के बीच न केवल नया उत्साह देखने को मिल रहा है बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अलौली विस पर पार्टी को मिली हार की समीक्षा भी शुरु हो गई है।इधर बबलू मण्डल को नए सिरे से जिलाध्यक्ष पद सौंपे जाने पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल ने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल को नए सिरे से जिलाध्यक्ष पद सौंपे जाने से न केवल पार्टीजनों के बीच नए उत्साह का संचार हुआ है बल्कि कई पार्टीजनों की नाराजगी भी दूर हुई है। ========================= जिला अध्यक्ष बबलू मंडल को सम्मानित करते हुए जदयू के युवा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव के साथ-साथ नगर अध्यक्ष छोटू सिंह,जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह,अलौली प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह,जिला महासचिव राहुल कुमार सहित अन्य पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी है और कहा है कि ‘जय जदयू जय बिहार, जय नीतीश कुमार’ का नारा बुलंद हुआ है दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष बबलू मण्डल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए कहा है कि पार्टी के द्वारा जिस विश्वास के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्म्दारी सौंपी गई है,उस पर खड़े उतरने की वह भरपूर कोशिश तो करेंगे ही,पार्टीजनों को एकसूत्र में पिड़ोने की भी कोशिश करेंगे। =======================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.