अपनी माँ को दस साल पहले भगाकर शादी कर लेने से आक्रोशित युवक ने भगाने वाले शख्स के घर में घुसकर चार को मार दी गोली, हथियार सहित युवक गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
पश्चिम चम्पारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित घर में घुसकर चार लोगों को गोली मारकर जख्मी करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बेतिया एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बकायदा एक प्रेस करते हुए पूरे घटना पर पड़े पर्दे को हटाया और कहा कि,पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला है।विवाद की नींव दस साल पहले ही पड़ी थी,जब गोली चलाने वाले रंजीत पटेल की मां विजय पटेल के साथ भाग गयी थी।विजय पटेल और रंजीत पटेल आपस में ममेरा-फुफेरा भाई है।रंजीत पटेल के पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली गई है।इस बात से नाराज रंजीत पटेल अपने फूफेरे भाई को जान से मारने की नियत से उसके गांव गया था।
वर्तमान में रंजीत पटेल की मां और विजय पटेल के संबंध को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है।लेकिन,इसी घटना के प्रतिशोध में आज अहले सुबह योगापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी अहिरौली गांव में बाइक सवार एक युवक आया और घर में घुसकर राजा बाबू पटेल, विजय पटेल तथा उसके पिता शंभू पटेल को गोली मारकर जख्मी करने के पश्चात भागने लगा।भागने के क्रम में अपराधी ने रास्ते में आए लोगों पर भी अपने दोनों हाथ में लिए हथियारों से फायरिंग किया।इस घटना में सुधन मांझी एवं रुस्तम अंसारी गोली लगने से जख्मी हो गया।फायरिंग करते हुए अपराधी गन्ने के खेत में जा छुपा।लेकिन मौके पर पहुंचकर बेतिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ योगापट्टी थाना पुलिस ने गन्ने के खेत में छुपे अपराधी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस गिरफ्त में आया अपराधी पश्चिम चंपारण के मनुआपुल ओपी क्षेत्र अंतर्गत लपटही निवासी रमेश पटेल का पुत्र 22वर्षीय रंजीत पटेल है।उसके पास से एक देसी पिस्टल,एक देसी कट्टा,एक गोली,3 खोखा,एक बैग एवं एक बाइक बरामद किया गया है।एसपी के मुताबिक,सभी घायल लोगों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में हो रहा रहा है।
Trusted News Portal and Youtube Channel
कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।