
======================= विधायक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्या का समाधान लगातार वह कर रहे हैं।लोगों को मूलभूत सुविधा दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।कहा कि इसके लिए प्रखंड व जिला-प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर वार्ता की जा रही है।विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य में 45 हजार एकड़ जमीन की रसीद काटने पर रोक लगा दी है।लेकिन सवाल यह उठता है कि इसमें किसका दोष है!एमएलए के अनुसार यहां के हर किसान की भी जमीन के रसीद कटाने पर रोक लगा दी गई होगी!अगर किसी किसान से 5 बीघा भी जमीन छीन लिया गया तो किसान आत्महत्या करने को मजबूत हो जाएंगे। ग्रामीण हितेश कुमार सिंह, रामानंद सिंह,मनीष सिंह घीरज सिंह,शुभम कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने ओलापुर उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग विधायक से की ग्रामीणों ने कहा कि यहां मुख्य मार्ग से सटे ओलापुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्रर्याप्त जगह है।अगर इसे पीएचसी में परिवर्तित कर दिया जाए तो कई पंचायतों के लाखों की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।मौके पर पंचायत के कई लोगों ने विधायक को अपनी-अपनी समस्याएं सुनाई।विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात समाधान का भरोसा दिलाया।राजद के जिलाघ्यक्ष कुमार रंजन,विधायक प्रतिनिधि सुबोध यादव,राजद के वरीय नेता प्रकाश राम,पूर्व जिप सदस्य राजीव कुमार सिंह,प्रताप राज गुड्डू आदि ने भी सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में सभा को संबोधित किया। ==========================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.