कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है।
आज बुधवार से प्रारम्भ हुए कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा संचालन को लेकर खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा रोज बड एकेडमी एवं सीताराम मेमोरियल स्कूल में चल रही मैट्रिक परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री घोष द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर मिले दिशा-निर्देश के अनुरुप दोनों विद्यालयों में की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा दोनों परीक्षा केन्द्रों के केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।
=====================================
किसी भी परिस्थिति में 500 गज़ की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहेगा।डीपीआरओ के अनुसार किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल पाया जाता है,तो संबंधित वीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।इतना ही नहीं,वीक्षकों को भी मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है।उन्होंने बताया कि आज सभी पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल,मोबाइल ब्लूटूथ,पेजर, कैलकुलेटर आदि रखने को अनुमति नहीं है। ===================================== मीडिया कर्मियों को भी परीक्षा केन्द्रों से रखा गया दूर ====================================
इस अवसर पर विशेष आवांछनीय स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र खगड़िया में की गई है।जिसका दूरभाष नंबर 06245- 221381 जारी किया गया है। =====================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.