बेलदौर(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार ने मुफ्त आंख जांच शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की और आमजनों को साधुवाद दिया।प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने कहा कि इस सफल कार्यक्रम में पंचायत की आम जनता का काफी सराहनीय योगदान मिला।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर आर.के राकेश की अतुलनीय भूमिका रही।बता दें कि उक्त कार्यक्रम में 300 लाभुकों द्वारा मुफ्त लाभ उठाया गया।अब तक कुल 3 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।शिविर में मुफ्त आंख जांच के साथ-साथ मुफ्त बीपी एवं शुगर की भी जांच की गई।उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य नि:सहाय एवं गरीब जनता को लाभान्वित करना था।शिविर को सफल बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार ने कहा कि वह बोबिल पंचायत के सभी जनता मालिकों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता दिखाते हुए शिविर में भाग लिया।मौके पर बोबिल पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद दिखे।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.