गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
खगड़िया।जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से हर कोई मर्माहत है और उनके द्वारा राजनीति के क्षेत्र में किए गए कार्यों को यादकर भाव विह्वल हो रहा है।इसी कड़ी में जदयू के स्थानीय नेताओं द्वारी कचहरी रोड स्थित जदयू के जिला कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।दो मिनट का मौन रखकर जदयू नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और जब तक सूरज चांद रहेगा,शरद यादव का नाम रहेगा।शरद यादव अमर रहें अमर रहें,अमर रहें जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
मौके पर मोजूद जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि,शरद यादव के निधन से देश को हुई अपूर्णीय क्षति की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि,वह बेदाग छवि के साथ-साथ समाजवाद के प्रखर आवाज थे।उन्होंने जनता दल यूनाइटेड को पहचान दिलायी।उनकी कृति सदैव स्मरणीय रहेगी ।
मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा,प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि, शरद यादव जी के निधन से देश में समाजवाद का एक अध्याय समाप्त हो गया है।वह वास्तव में महान विभूति थे।
अब वह भले ही हमलोगों के बीच नहीं रहे,लेकिन उनकी ओजस्वी कृति और मुखर वक्तव्य उन्हें सदैव जिन्दा रखेगा।उनकी कृति वन्दनीय है और सदैव प्रेरणादायी बनकर रहेगी।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल,प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,राजकुमार फोगला,निर्मला कुमारी,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन ने कहा कि,स्वर्गीय यादव जी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी व देश की सेवा में अपना योगदान दिए,जो कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर सुबोध यादव, मानसी प्रखंड के अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जदयू नगर परिषद् के अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल,फुल कुमार सिंह,किरणदेव कुमार करण, ऋषि सिंह पटेल,अंगद कुमार, नीतीश कुमार,मोहन कुमार सुमन एवं राजीव कुमार आदि दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।