बिहार राज्य सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खगड़िया की दो बेटियों की प्रतिभा का हर कोई लोहा मान रहा है।विशालाक्षी और अपराजिता कश्यप को सम्मानित करने के बाबत 31 मार्च को खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित के० एन० क्लब सह नगर परिषद विवाह भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में खगड़िया की दो बेटियों यथा विशालाक्षी और अपराजिता कश्यप को सम्मानित किया गया। बेटियों को सम्मानित करने में जिलेवासियों को खुशी हो भी क्यों नहीं! विशालाक्षी के द्वारा बैंगलोर में बिहार राज्य सीनियर महिला क्रिकेट की ओर से खेलते हुए उड़ीसा के खिलाफ न केवल नाबाद 83 रन बनाने का काम किया बल्कि बिहार को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाकर सभी को गौरवान्वित भी किया है। ***************************************************
उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं,ताकि खगड़िया के बेटे-बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।मैं नगर सभापति के पद पर रहते नगर परिषद से हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों को दो-दो बार हॉकी और क्रिकेट का किट उपलब्ध करवाया,ताकि खिलाड़ियों को मदद मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों महिला खिलाड़ियों का सम्मान जिला स्तर पर होना चाहिए।इससे दोनों का हौसला बढ़ेगा और अच्छा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाते रहने को प्रयत्नशील रहेंगी। *****************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.