अलौली(खगड़िया)।प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को बेगूसराय तथा सुंगठिया की टीम के बीच हुआ।हालांकि बेगूसराय की टीम समय से पहले ही लुढ़क गई और जीत की हकदार सुंगठिया की टीम बनी।इसके पूर्व इस मैच का उद्धघाटन अलौली के राजद विधायक प्रतिनिधि सुबोध यादव द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।अलौली क्षेत्र संख्या-3 की भावी जिला परिषद प्रत्याशी श्रीमति सुधा देवी पासवान,शुम्भा के पैक्स अध्यक्ष सह जिला डायरेक्टर सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक के जिला डायरेक्टर भागीरथी पासवान,वीआईपी पार्टी के सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रियांशु,इंदल सिंह,राधामोहन शर्मा,दिलीप कुमार पासवान,अवधेश कुमार साह,रौशन कुमार पासवान आदि की मौजूदगी में एम्पायर की भूमिका रणधीर पासवान तथा विक्रम पासवान निभा रहे थे। ************************************************** मैच के पश्चात टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता देवगौरा पासवान,अजीत पासवान तथा दिलीप चौधरी ने बताया कि बेगूसराय की टीम ने कप्तान प्रेम कुमार के नेतृत्व में खेल रही थी जबकि सुंगठिया टीम के कप्तान राजा कुमार थे। निर्धारित सोलह ओवर के इस मैच में टाॅस जीतकर सुंगठिया की टीम ने सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया।
71 रनों से जीत दर्ज करने में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रुप में उभरे धर्मेन्द्र कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।धर्मेन्द्र ने अच्छी बाॅलिंग करते हुए 3ओवरों में मात्र 17 रन देकर 3विकेट हासिल कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। कमेंटेटर के रुप में गवन कुमार,राज चौधरी,मिथलेश चौधरी,रामदूत कुमार आदि खेलप्रेमियों का मनोरंजन कर रहे थे। *************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.