जनता दल यूनाइटेड की खगड़िया इकाई के तमाम सदस्यों के बीच खुशी की लहर है।हर कोई युवा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव को शुभकामना देने में लगा है।युवा जद (यू) की ओर से खगड़िया लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर न केवल पार्टी के शीर्ष नेताओं को साधुवाद दिया जा रहा है बल्कि श्री यादव को बधाइयां देने का सिलसिला भी चरम पर पहुंचा दिया है।जनता दल यूनाइटेड के खगड़िया जिला कार्यालय में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव का स्वागत किया गया है। *************************************************** जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित पार्टी के सभी साथियों द्वारा जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत गया है।पार्टी के निर्णय से आह्लादित जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा है कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ विक्रम यादव को एक बड़ी जिम्मेवारी दी है,उस विश्वास की कसौटी पर श्री यादव सौ फीसदी खड़े उतरेंगे।उन्होंने कहा है कि जिम्मेदारी का निर्वाह बखूबी ईमानदारी पूर्वक कर पार्टी हित मे कार्य को आगे बढ़ाएंगे।संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने में श्री यादव की भूमिका से लोग इंकार भी नहीं कर सकते हैं। ************************************************** सुनीत कुमार चौधरी, राम विलास महतो,रमाशंकर सिंह,पंकज गुप्ता,विकाश कुमार सिंह,कन्हैया साह, अनुज कुमार शर्मा,वकील सिंह ने भी विक्रम यादव को बुके एवं फूल मालाएं भेंटकर उनका स्वागत किया और पार्टी के शीर्ष नेताओं को साधुवाद दिया।
इधर जद(यू) की ओर से लोकसभा प्रभारी बनाए गए युवा जद(यू)के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वह पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को निभाने के लिए तन-मन से पूरी तरह तैयार हैं। ***************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.