Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home Uncategorized

समेकित बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, मार्गदर्शिका-2022के आलोक में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं का नियामानुसार चयन जरुरी:डीएम

SDF Live India by SDF Live India
April 18, 2023
in Uncategorized, खगड़िया
0
समेकित बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, मार्गदर्शिका-2022के आलोक में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं का नियामानुसार चयन जरुरी:डीएम
0
SHARES
576
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो

खगड़िया।समाहरणालय सभागार में आज 18अप्रैल को समेकित बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बाल विकास योजनाओं के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए उसको विभागीय मानकों के अनुरुप गुणवत्तापूर्ण तरीके से चलाने का निर्देश दिया।डीएम ने बैठक के प्रारंभ में निर्देश दिया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे।आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के चयन के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मार्गदर्शिका-2022 के आलोक में उनका चयन नियमानुसार किया जाए।चयन से संबंधित पूरी प्रक्रिया का विधिवत पालन किया जाना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा से संबंधित किट अनिवार्य रुप से रखना सुनिश्चित करें।पूरे माह के दौरान संपादित कार्यों के मासिक प्रगति प्रतिवेदन को शत-प्रतिशत अपलोड करने का भी निर्देश उन्होंने महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया।शत प्रतिशत गृह भ्रमण करने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इसे सुनिश्चित कराने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें एवं लक्ष्य को पूरा करें।गृह भ्रमण के दौरान 0-6 वर्ष के बच्चों की वृद्धि निगरानी,वजन मापने,कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की संख्या और उनके स्वास्थ्य की स्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निदेशालय द्वारा निर्गत मीनू को सभी केंद्रों में लागू करने एवं उसके तहत निर्धारित मात्रा के अनुसार बच्चों को पोषक आहार देने का निर्देश दिया।साथ में मीनू को बड़े-बड़े अक्षरों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया।टेक होम राशन के संबंध में जिलाधिकारी ने निदेशालय के स्तर से सभी लाभुकों को शत-प्रतिशत आवंटन उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करने का निर्देश डीपीओ आईसीडीएस को दिया।उन्होंने कहा कि टेक होम राशन का लाभ सभी लाभुकों को मिलना चाहिए।

सदर अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र के समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसमें बच्चों को रखने हेतु आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका को विशेष प्रयास करने के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता है।इसकी भी निगरानी संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को करने का निर्देश दिया गया।आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि विशेष बैठक आहूत कर आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए इनके स्वयं के भवनों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।

आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन की समीक्षा के क्रम में सभी सीडीपीओ को आगामी बैठक से अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।साथ में परियोजना स्थल पर महिला पर्यवेक्षिका के साथ आहूत बैठक की कार्रवाई प्रतिवेदन भी जिला प्रोग्राम कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया।समेकित बाल विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी सहित सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं।

Previous Post

समीक्षात्मक बैठक में अनुपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्दश जारी…बाढ़ संघर्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधी कार्य को ससमय करें पूरा:डीएम

Next Post

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी,एक रेफर

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी,एक रेफर

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी,एक रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency