सहरसा(कुमोद सिंह)।
सहरसा सदर थाना पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अपराधी को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।हालांकि पुलिस को चकमा देकर भागने के चक्कर में उसका पैर टूट गया है।नतीजतन पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र की पशुपालन कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार उर्फ छोटू कुमार न केवल अपने घर में हथियार छिपाकर रखता है,बल्कि हथियारों की तस्करी भी करता है।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और छोटू कुमार के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान उसके घर से चार देसी कट्टा,एक देसी पिस्तौल,एक देसी मास्केट तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर छोटू ने भागने का प्रयास किया तथा अपने छत से नीचे कूद गया।जिससे उसका पैर टूट गया।पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल,पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
इधर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि,पुलिस गिरफ्त में आए छोटू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।वह पहले भी हथियार की तस्करी करता था और गिरफ्तारी से पहले वह लूट के केस में जेल भी जा चुका है।