
उन्होंने रियल टाइम के आधार पर अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को पोर्टल पर दर्शाने का भी सुझाव दिया, ताकि बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए जाने से पहले लोग स्थिति से अवगत हो सकें।शव वाहन की कमी से भी डीएम ने सीएम को अवगत कराया। *************************************************** मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्थानीय भाषा में स्थानीय आंकड़ों के साथ कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देने और माईकिंग कराने का निर्देश दिया,ताकि लोगों को पता चल सके कि उनके आस-पास में कोरोना फैल चुका है और कितने लोग संक्रमित हो चुके हैं।सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने के लिए आज की समीक्षा बैठक में प्राप्त विचारों पर विमर्श करने के लिए कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विचारोपरांत आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया जाएगा।जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा,अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। ****************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.