
======================== यात्रा के पश्चात अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि तिरंगा इस देश की आन-बान और शान है।तिरंगे का अपमान यह देश कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है।देश है तो राजनीति है, किसानी है,व्यापार है और संगठन है।उन्होंने कहा कि देश नहीं तो कुछ भी नहीं। देश के धैर्य को चुनौती देने वालों पर सख्त होने का समय आ गया है।देश के किसान भोले हैं।इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।लेकिन इतना भी भोले नहीं हैं कि वह अपना अच्छा और बुरा न समझें।आंदोलनकारी भी जानते हैं कि देश के 95 प्रतिशत किसान अपने खेतों और घरों में हैं।कुछ मुट्ठीभर बड़े किसान,आढ़तिए और उन्हें समर्थन दे रहे राजनीतिक दल के लोग इस आंदोलन को खाद-पानी दे रहे थे।जिसने किसानों का कभी लाभ नहीं किया,वह भी उनकी रहनुमाई में पीछे नहीं रहे।ऊपर से आंदोलन के नाम पर भारत की गरिमा से खिलवाड़ करना यह माफ करने योग्य नहीं है।मुख्य वक्ता सह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डाॅ. प्रेम शंकर ने छात्र युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं तथा समाज को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन तथा जागरुक करने को ले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश देने का काम करती रहती है।उन्होंने कहा कि देश में 26 जनवरी 2021 को किसान आंदोलन के नाम पर जिस प्रकार से लाल किला पर राष्ट्र ध्वज का अपमान किया गया, वह हमारे देश के इतिहास के लिए दुर्भाग्य से कम नही है।एक तरफ कुछ ऐसे मानसिकता के मुट्ठी भर लोग हैं,जो राष्ट्रीय धरोहरों के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं चूकते तो वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद जैसी देशभक्त छात्र संगठन है,जो राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहती है।विद्यार्थी परिषद् की यह पहल सराहनीय है।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू ने अपने संबोधन में कहा कि,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश की आन-बान-शान के खिलाफ गुस्ताखी को माफ नहीं करेगी।किसान आंदोलनों के दौरान कुछ मुट्ठी भर भटके हुए लोग राष्ट्रद्रोह पर उतर आए।यह कृत्य माफ करने योग्य नही है।हमें देश से ऐसी मानसिकता को समाप्त करने की आवश्यकता है।जब भी कभी राष्ट्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया है,विद्यार्थी परिषद ऐसी मानसिकता के खिलाफ बढ-चढकर आन्दोलन करती आ रही है।आज इस तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम के दौरान वह लोग केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं कि बीते 26 जनवरी की संध्या लाल किले पर हुए कृत्य की गंभीरता से जांच की जाए तथा इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ========================= इधर भाजपा जिला मंत्री पवन कुमार राय तथा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में संयुक्त रुप से कहा कि,भारत में देश विरोधी ताकतों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है।इस तरह के कार्यक्रमों से खगड़िया के युवाओं में राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का आभास होगा तथा उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत होगी।युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नलिन सिंह तथा कृष्णकांत पोद्दार ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि,आन्दोलन का सहारा लेकर देश के तिरंगे का अपमान करना क्षमा योग्य नहीं है।इस घटना ने विश्व पटल पर भारत की गरिमा को धूमिल किया है।कुछ जयचंदों के कारण हमारा देश बदनाम हो रहा है।ऐसी साजिशों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद हमेशा एक चट्टान की तरह खड़ी रहती है।तमाम लोगों को एक साथ ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़नी होगी कहा कि आज इस (500 फीट) तिरंगा यात्रा से हम खगड़िया के युवा साथियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि, तिरंगा के सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। तिरंगे के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।हमें विकृत मानसिकता के लोगों के राजनीतिक उपयोग से खुद को बचा कर रखना चाहिए। वहीं तिरंगा यात्रा लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह दिखा।सभी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस पहल की सराहना की।विद्यार्थी परिषद के इस कार्यक्रम में नलीन सिंह,नगर कार्यालय मंत्री विकास कुमार, नगर सह मंत्री अंकित कुमार, बबलू कुमार,प्रखंड संयोजक रौशन कुमार,अंकुर कुमार जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सनोज कुमार,पवन कुमार,मनीष कुमार राय, कुंदन कुमार,सागर कुमार, किरण कुमार,रुपम कुमार, कुणाल कुमार,गुलशन कुमार, मनीष कुमार,मौसम कुमार, बंटी कुमार,अमरदीप कुमार, सुनील कुमार,अभिनव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। ===================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.