बेलदौर(खगड़िया)। थाना अंतर्गत सकोहर पंचायत के वार्ड नंबर 3की एक नाबालिग लड़की की शादी बहला-फुसलाकर विक्षिप्त के साथ करा दिए जाने का मामला खासे सुर्खियों में है।स्थिति यह है कि किशोरी के माता-पिता को झांसे में रखकर किशोरी की शादी विक्षिप्त से कराने वाला गांव का ही अगुवा के स्तर से ही अब किशोरी और किशोरी के परिजनों को धमकी दिया जा रहा है कि अगर किशोरी की शादी अन्यत्र की गई,तो न केवल उसके पति की हत्या कर किशोरी को विधवा बना दिया जाएगा बल्कि परिवार के अन्य लोगों को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। ====================================== मिल रही जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 3 तिलाठी गांव निवासी बूचो ठाकुर की लगभग 16 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी की शादी बीते 26 फरवरी 2021 को पसराहा थाना अंतर्गत सोंडीहा गांव निवासी अनिल ठाकुर के पुत्र नीरज कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत संपन्न करा दी गई।बिलख रही किशोरी के अनुसार शादी के समय ही लड़के के भाव भंगिमा से उसके विक्षिप्त होने का आभास लग रहा था, लेकिन किसी तरह शादी सम्पन्न हो गई।शादी के बाद ससुराल जाते ही किशोरी तथा उसके परिजनों को पता चला कि लड़का दिमागी तौर पर विक्षिप्त है।मामले की जानकारी होने के बाद किशोरी वापस मायके चली आयी और स्पष्ट कहने लगी कि वह ससुराल में रहना नहीं चाहती है।किशोरी की बातों पर अगर विश्वास करें,तो उसके बाद से ससुराल वालों के द्वारा मोबाइल के जरिए उसे अपहृत कर लिए जाने की धमकी तो दी ही जा रही है, शादी कराने के वक्त अगुवा की भूमिका निभाने वाले चंदेश्वरी मिस्त्री के साले द्वारा विक्षिप्त के घर रहने के बाबत दवाब बनाते हुए कहा जा रहा है कि किशोरी की अगर अन्यत्र शादी की गई,तो किशोरी को विधवा बना दिया जाएगा और किशोरी के परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।डरी-सहमी किशोरी का कहना है कि वह ससुराल कदापि जाना नहीं चाहती है।वह अभी पढ़ाई लिखाई करेगी।लेकिन ससुराल पक्ष तथा अगुवा की ओर से मिल रही धमकी के कारण उसके माता-पिता सहित अन्य परिजन खासे दहशत में हैं।हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि अभी तक इस संदर्भित शिकायत न ही थाने में की गई है और न ही ग्राम कचहरी में मामला उठाया गया है।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा कि किसी सामाजिक संगठन या पुलिस स्तर से कार्रवाई होती है अथवा किशोरी के साथ-साथ परिजनों को यूं ही बिलखता छोड़ दिया जाता है!! ========================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.