अलौली(खगड़िया)। थाना अंतर्गत बहादुरपुर पिकेट छिलकौड़ी चौक के पास एक अनियंत्रित वाहन ने तीन लोगों को रौंद डाला।आज मंगलवार को घटित इस घटना में एक युवक की जहां इलाज के बाबत बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई,वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं।दोनों को बेहतर चिकित्सार्थ बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अलौली- बखरी मुख्य सड़क पर छिलकौड़ी चौक के पास हुई इस घटना में जख्मी तथा मौत के शिकार हुए लोग गौराचक पंचायत के वार्ड नंबर 2 अंतर्गत बुचाय टोला निवासी बताए जा रहे हैं।घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। **************************************************** बहादुरपुर पीकेट प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुचाय टोला निवासी रामप्रवेश पंडित के 29 वर्षीय पुत्र रामललित कुमार की इस घटना में मौत हो गई,जबकि राजेश पंडित के 22 वर्षीय पुत्र अमर कुमार व रंजीत पंडित के 15 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश कुमार घायल हैं।
जख्मियों को ग्रामीणों के सहयोग से शकरपुरा पीएचसी में भर्ती कराया गया,लेकिन बाद में बेगूसराय रेफर कर दिया गया,जबकि मौत के शिकार हुए शख्स को खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है।हालांकि रामललित कुमार की मौत बेगूसराय ले जाए जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।थानेदार के मुताबिक अनियंत्रित वाहन को पर्री गांव के पास से कब्जे में ले लिया गया है।लेकिन चालक भागने में सफल रहा।मामले की छानबीन की जा रही है। ***************************************************** बताया जा रहा है कि तीनों युवक बेगूसराय जिले के बखरी जाने के लिए छिलकौड़ी चौक के पास अॉटो का इंतजार कर रहे थे,तभी उत्तर दिशा से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने तीनों को रौंद दिया। *****************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.