खगड़िया जिले के बेलदौर मुख्यालय स्थित गांधी इंटर भवन के कला भवन में किसान जन संघर्ष मोर्चा के अंचल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।किसान नेता शैलेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में किसान प्रकाश सिंह,उदय सिंह,आजाद सिंह,विष्णुदेव सिंह,रामचंद्र तांती,वीरेंद्र कुमार,महेश्वर शर्मा,सिकंदर सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,विजय सिंह समेत दर्जनों किसान नेताओं की मौजूदगी दिखी।बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान जन संघर्ष मोर्चा रजिस्ट्रेशन पर विचार किया जाना था।विभिन्न विरोधी दल नेताओं से मिलकर समस्याओं को रेखांकित करते हुए उसे दूर किए जाने की आवश्यक्ता पर बल दिया गया। ===================================== सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि किसान जन निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।राजनीतिक पार्टियां को यह संदेश दिया गया कि सरकार विरोधी दल के विधायकों से मिलकर किसानों की समस्याओं को दूर करने की जरुरत है। =====================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.