Sunday, June 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

बज रही थी तालियां और दिख रहे थे डीएम द्वारा उमंग में भरे गए ‘रंग’ के वास्तविक रंग…डीएम ने कहा- शहर के लोग नहीं रहेंगे सुरक्षित,तो ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने की बनी रहेगी आशंका,नगर परिषद क्षेत्र को किया गया सम्पूर्ण टीकाकृत घोषित

SDF Live India by SDF Live India
August 1, 2021
in खगड़िया
0
बज रही थी तालियां और दिख रहे थे डीएम द्वारा उमंग में भरे गए ‘रंग’ के वास्तविक रंग…डीएम ने कहा- शहर के लोग नहीं रहेंगे सुरक्षित,तो ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने की बनी रहेगी आशंका,नगर परिषद क्षेत्र को किया गया सम्पूर्ण टीकाकृत घोषित
0
SHARES
244
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 राजेश सिन्हा

वैक्सीन और वैक्सीनेशन को लेकर खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने लोगों में उमंग का रंग भरा कितना भरा, इसका वास्तविक रंग अब दिखने लगा है।दरअसल,आज रविवार अर्थात 1अगस्त को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में जब तालियां बज रही थी,तब लगभग सभी एक दूसरी की आंखें देखकर बस यही सवाल कर रहे थे,कि उतनी बड़ी सफलता का श्रेय किन-किनको दिया जाय।खैर! नगर सभापति सीता कुमारी एवं जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा खगड़िया नगर क्षेत्र को सम्पूर्ण टीकाकृत होने संदर्भित विधिवत घोषणा किया जाना सभी को रास आ रहा था।

इसके पूर्व जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष और उप विकास आयुक्त को नगर सभापति सीता कुमारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

                                     जिला पदाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा कि आज नगर परिषद खगड़िया को सम्पूर्ण टीकाकृत होने का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।डीएम ने कहा कि शुरुआत में जब टीका केंद्र लगाया जा रहा था,तो लोगों में टीका लेने के प्रति उत्साह नहीं के बराबर दिख रहा था।शायद विभिन्न प्रकार का भ्रम लोगों के मन में बैठ हुआ था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को लग रहा था,कि खगड़िया जिला सम्पूर्ण टीकाकृत कैसे होगा!उन्होंने कहा कि,मैने पहले शहरी क्षेत्र को सम्पूर्ण टीकाकृत करने की योजना बनायी।इसके लिए नगर परिषद की नगर सभापति सीता कुमारी एवं सभी नगर पार्षदों के साथ बैठक रखी गई और कहा गया कि आप लोग आम लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।अगर आप लोग डोर टू डोर लोगों को जागरुक करते हुए लोगों को टीका लेने को प्रेरित करेंगे तो सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं,हम लोग इस अभियान में सफल भी हो जाएंगे

                                      डीएम ने कहा कि चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ,इसलिए शहर को सबसे पहले सम्पूर्ण टीकारण करना है।

अगर शहर के लोग टीकाकृत हो जाते हैं तो हम ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।डीएम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी आवश्यकता के सामान आदि की खरीददारी के लिए शहर आते हैं।अगर शहर के लोग सुरक्षित नहीं रहेगें,तो ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहेगी।

                                     बैठक के बाद मेगा जांच शिविर लगाया गया।नगर सभापति सीता कुमारी सहित सभी नगर पार्षदों की मेहनत का रंग इस जांच शिविर में भी देखने को मिला।स्थानीय लोगों का कहना था कि इसी तरह टीकाकरण के लिए भी शहर के सभी पार्षदों और समाजसेवियों ने अभियान चलाया।शहर के सभी वार्डों में सात आठ दिनों तक टीका केंद्र बनवाकर शहर को सम्पूर्ण टीकाकृत करवाया गया। 

                                     इधर पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि शहर के वैसे लोग ही बच गये हैं,जो शहर से बाहर हैं।ऐसे लोग अगर बाहर से आते हैं,तो शहर स्थित के एन क्लब में बनाए गए स्थायी टीका केंद्र में सुविधा उपलब्ध मिलेगी। घर पर ही टीका लेने वालों के लिए भी व्यवस्था की जायेगी।

                                  सम्पूर्ण टीकाकृत की घोषणा बाद सभी पार्षदों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा शहर को सम्पूर्ण टीकाकृत किए जाने को लेकर बैठक रखी गई थी।जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया था कि आपलोग अगर सहयोग करेगें,तो शहर सबसे पहले सम्पूर्ण टीकाकृत हो जायेगा।मैनें उनको बैठक में भरोसा दिलाया था कि नगर परिषद के सभी नगर पार्षद टीकाकरण के लिए डोर टू डोर जाकर जागरूक करेगें और शहर को सम्पूर्ण टीकाकृत करेगें।आज वह दिन आ गया जब पूरा शहर सम्पूर्ण टीकाकृत हो गया।नगर सभापति ने कहा कि शहर को सम्पूर्ण टीकाकृत करने के लिए जिला पदाधिकारी स्वयं टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे।पार्षदों को टीकाकृत किए जाने के अभियान में कोई भी समस्या होती थी तो स्वयं उस समस्या का हल करवा देते थे।इससे पार्षदों का हौसला बढ़ता गया और आज शहर सम्पूर्ण टीकाकृत हो गया।

                                      नगर पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि शुरुआत में लोगों को टीका दिलवाने में बहुत परेशानी हुई। घर-घर जाकर लोगों को समझाना पड़ा कि टीका लेने से कोई परेशानी नहीं होगी। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।श्री कुमार ने यह भी कहा कि एक घर में चार-पांच बार जाना पड़ा।लेकिन टीका के लिए सभी को प्रेरित किया गया।अपने वार्ड में सभी लोगों को टीका दिलवाकर वार्ड नं-24 को सबसे पहले सम्पूर्ण टीकाकृत वार्ड घोषित किया था।

                                       इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा , अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता,डीआईओ देवनंदन पासवान,अस्पताल प्रबन्धक शशिकांत,सशक्त स्थायी समिति की सदस्य पूनम कुमारी,चंद्रशेखर कुमार,नगर पार्षद सरोजनी देवी,हेमा भारती, विजय यादव,अजय चौधरी,जितेंद गुप्ता,लीना श्रीवास्तव,बबीता देवी,रूपा कुमारी,मृदुला साहू,रुपा कुमारी,लूसी खातून,रिजवाना खातून,पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव,रविशचंद्र,मो.साहब उद्दीन,समाजसेवी बबलू कुमार,मो नसीम,हंसराज, संजीव डोम,कनीय अभियंता रौशन कुमार, कार्यालय कर्मी अमरनाथ झा,संजवी कुमार, आशीष कुमार,गगन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Previous Post

समस्याओं के सलीब पर लटके कोशी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आखिर कब तक किया जाता रहेगा आंदोलन!भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक नेता दूसरे दिन भी रहे भूखे

Next Post

जेडीयू के स्थापना काल से ही समर्पित रहे ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टीजनों को खूब आ रहा रास,खिले-खिले नजर आ रहे पार्टीजनों के चेहरे

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
जेडीयू के स्थापना काल से ही समर्पित रहे ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टीजनों को खूब आ रहा रास,खिले-खिले नजर आ रहे पार्टीजनों के चेहरे

जेडीयू के स्थापना काल से ही समर्पित रहे ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टीजनों को खूब आ रहा रास,खिले-खिले नजर आ रहे पार्टीजनों के चेहरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 139 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

April 25, 2024
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

April 25, 2024
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

April 25, 2024

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
अपने बच्चे और स्कूली बच्चों के बीच अंतर महसूस नहीं करते गुरुजी:चन्द्रमणि मिश्रा

अपने बच्चे और स्कूली बच्चों के बीच अंतर महसूस नहीं करते गुरुजी:चन्द्रमणि मिश्रा

May 21, 2025
नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या 10 में 25 लाख की लागत से तीन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या 10 में 25 लाख की लागत से तीन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

May 20, 2025
कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बिहार पुलिस में चयनित युवा समाज को बनाएंगे सुरक्षित व सशक्त: संजय खंडेलिया

कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बिहार पुलिस में चयनित युवा समाज को बनाएंगे सुरक्षित व सशक्त: संजय खंडेलिया

May 17, 2025
हर वर्ग के सुख-दुख में भागीदार बनना ही सच्ची राजनीति और मूल सेवा: संजय खंडेलिया

हर वर्ग के सुख-दुख में भागीदार बनना ही सच्ची राजनीति और मूल सेवा: संजय खंडेलिया

May 16, 2025

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency