सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश झा की हत्या से मर्माहत लोगों का गुस्सा छलकने लगा है।विश्व हिंदू परिषद की खगड़िया जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल द्वारा खगड़िया के प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा के समक्ष सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड में बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश झा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा गया।संगठन के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार “चुन्नू” के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी श्री मिश्रा के समक्ष पहुंचे संगठन के समरसता प्रांत प्रमुख विलास चंद्र सिंह,संजय कुमार वर्मा, जिला सह मंत्री, प्रखंड सह मंत्री प्रवीण कुमार,बेलदौर प्रखंड के प्रखंड सह संयोजक सुमन कुमार,विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू आदि का कहना था कि दिवंगत बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश झा के हत्यारों की गिरफ्तारी अविलंब होनी चाहिए। ======================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.