खगड़िया विधानसभा अंतर्गत लाभ गांव में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बावत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा किया गया।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान ने की।इस कार्यक्रम में उड़ीसा से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नेत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ कल्पना मलिक के साथ-साथ असम से अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मून स्वर्णकार शरीक होने पहुंचे थे।इन नेताओं ने सभी अनुसूचित मोर्चा सदस्यों के साथ गांव में संचालित केंद्र सरकार की योजना जैसे उज्जवला योजना,शौचालय,सम्मान निधि,अन्य वित्तीय सहायता, छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं,छात्रों को मिलने वाले स्कॉलरशिप सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर अनुसूचित गांव के लोगों को जहां एक ओर पूरी जानकारी दी,वहीं इससे लाभ पाने की भी अपील की।
Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.