स्वार्थ के इस युग में लोग जहां अपनों की मदद तो क्या, कुशल क्षेम जानने से भी परहेज करते हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे भी शख्सियत हैं,जो दीन-दुखियों की मदद के लिए दोनों हाथों की मुठ्ठियां खोले रहते हैं।ऐसे ही शख्सियतों में एक नाम शुमार है,खगड़िया जिले के मनोहर कुमार यादव का।समाज की सेवा करते-करते नगर परिषद के अध्यक्ष बने मनोहर कुमार यादव आज की तिथि में राजद के कद्दावर नेता हैं और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति सीता कुमारी नगर परिषद की कुर्सी संभाल रहीं हैं। दरअसल,आज रविवार अर्थात 26 दिसम्बर को खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित कृष्णापुरी,बलुआही स्थित राजद कार्यालय का नजारा बदला-बदला सा था।लोगों की आंखें नम थी और सभी के जुबां खामोश थे।लेकिन खगड़िया के पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव द्वारा गरीबों की मदद की जा रही थी।वार्ड नं०-26 बलुआही बस स्टैंड निवासी स्वर्गीय जागो सदा के दाह संस्कार के लिए उनके पुत्र चीना सदा एवं स्वर्गीय हजारी मल्लिक की बेवा मंती देवी की पुत्री द्रौपदी देवी को पांच-पांच रुपये की मदद की जा रही थी।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.